शादी के बाद क्यों हो जाते हैं लड़के-लड़कियां मोटे?
नई दिल्ली। अक्सर आपने सुना होगा कि लोग लड़के-लड़कियों को कहते हैं अरे यार वो तो शादी के बाद बहुत मोटा हो गया है या हो गई है, बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए कहा जाता है कि वो शादी के बाद ठीक वैसे ही है जैसे कालेज में था या कालेज में थी।
इसलिए हाल ही में एक शोध किया गया और यह जानने की कोशिश की गई की आखिर क्यों शादी के बाद लोग मोटे हो जाते हैं। जिसमें निम्नलिखित बातें निकलकर सामने आयीं
- शोध में कहा गया कि शादी के बाद लड़के-लड़कियों की लाइफ व्यवस्थित हो जाती है जिसके कारण लोगों का वजन बढ़ जाता है।
- शादी के बाद इंसान के दिमाग में कहीं ना कहीं यह बात भी आ जाती है कि वो अब अपनी लाइफ में लगभग सेट हो चुका है, यह मानसिक सकून उसे खाने में मदद करता है और वो मोटा होता है।
- शादी के बाद इंसान की लाइफ एक नियमित दिनचर्या में बंट जाती है जिसके कारण अक्सर लोग वर्कआउट, जिम या खेलना-कूदना छोड़ देते हैं जिसकी वजह से वो मोटापे के शिकार होते हैं।
आगे भी हैं दिलचस्प कारण जिन्हें पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

प्रेगनेंसी
लड़कियों के ऊपर वजन चढने का प्रमुख कारण तो प्रेगनेंसी हैं।

बीवी के हाथ का खाना
जबकि लड़कों के ऊपर वजन बढ़ने का कारण बीवी के हाथ का खाना है जो उन्हें टाइम पर मिलता है, बैचलर लाइफ में यह चीज नहीं होती।

अवसाद
वैसे कुछ लोग जब अपनी शादी से खुश नहीं होते हैं तो वो अवसाद में भी ज्यादा खाना खाने लगते हैं, जिसके कारण वो मोटे हो जाते हैं।

लोगों की पसंद का भोजन
महिलाएं अच्छी पत्नी और बहू बनने के चक्कर में लोगों की पसंद का भोजन बनाने लगती हैं जिसकी वजह से वो डाइट का ध्यान नहीं रख पातीं और फूल जाती हैं।

ओवरइटिंग
अक्सर लड़कियां बचे हुए खाने को फेंकना ना पड़े इस कारण भी जबरदस्ती ओवरइटिंग कर लेती हैं जो कि मोटा होने की प्रमुख वजह है।

असुरक्षा की भावना का खात्मा
शादी के बाद पार्टनर्स के अंदर यह इ्च्छा नहीं रहती है आम तौर कि दोनों एक-दूसरे को शरीर के आकार की वजह से छोड़ देंगे जबकि शादी से पहले यह चीजें मायने रखती हैं, इस कारण से लड़के-लड़कियां अपने ऊपर ध्यान नहीं देते और मोटे हो जाते हैं।

जानिये क्यों बढ़ रहा है लोगों में ऑनलाइन शादी का क्रेज?
जानिये क्यों बढ़ रहा है लोगों में ऑनलाइन शादी का क्रेज?












Click it and Unblock the Notifications