क्यों बढ़ रहे हैं मैट्रों में लिव-इन रिलेशन?
नई दिल्ली। आजकल मैट्रो शहर में रहने वालों के बीच में एक रिलेशन बहुत तेजी से डेवलप हो गया है और वो है लिव इन रिलेशन। बड़े शहरों के लिए तो यह आम बात हो गई है इसी कारण हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोगों को अब इस रिश्ते को स्वीकारने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन आखिर क्या है वो कारण जिसकी वजह से यह रिलेशन तेजी से फलीभूत हो रहा है इस बात को जानने के लिए हाल ही में एक सर्वे किया गया है, जिसमें कुछ बातें निकलकर सामने आयी हैं।
जानिये क्यों बढ़ रहा है लोगों में ऑनलाइन शादी का क्रेज?
आईये जानते हैं क्या हैं वो बातें...
जिम्मेदारियों का बोझ नहीं
लिव इन में रहने वालों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी की कोई जिम्मेदारी नही होती है। जबकि शादी के बाद सीधे तौर पर पति के ऊपर पत्नी की जिम्मेदारी आ जाती है। आगे के कारणों को जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये

फाइनेंशियली टेंशन फ्री
लिव इन पार्टनर को अपने साथी का खर्च नहीं उठाना पड़ता है, कमरे के बेड से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में दोनों 50-50 भागीदार होते हैं जो कि युवाओं को काफी भाता है इसी कारण दोनों शादी के बजाय लिव इन पार्टनर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

समझने का मौका
अगर आप किसी के साथ 24 घंटे रहते हैं, तो आप उस इंसान के बारे में हर चीज जान लेते हैं, जबकि शादी में ऐसा नहीं होता है।अगर आप का मन आपके साथी के साथ बैठा तो ठीक नहीं तो आप अपने रस्ते और हम अपने।

आजादी
लिव इन रिलेशन में इंसान को पूरी आजादी देती है इसलिए रिलेशनशिप के बाद भी कपल अपनी लाइफ जी सकते हैं अपने तरीकों से जबकि शादी के बाद यह स्थिति हमेशा नहीं रहती है।

कमिटमेंट नहीं
लिव इन पार्टनर साथ में पलों को शेयर करते हैं लेकिन दोनों के बीच में कोई कमिटमेंट नहीं होता जो कि एक प्रमुख वजह है इस रिलेशन के सक्सेस की।

अकेले भी नहीं साथ भी नहीं
जिंदगी के इस दौर में व्यक्ति को लिव इन के रूप में एक साथी मिल जाता है जो उसके अकेला नहीं रहने देता है और उन पर शादी और रस्मों के बंधन में बंधा नहीं होता है इसलिए दोनों साथ होकर भी अकेले-अकेले रहते हैं, यह भी एक बड़ा कारण हैं मैट्रों लाइफ में लिव इन रिलेशन के बढ़ने का।












Click it and Unblock the Notifications