जानें क्यों खास है 29 फरवरी, लीप ईयर के जुड़े रोचक तथ्य
नयी दिल्ली। साल 2016 लीप ईयर है। फरवरी में 29 दिन हैं। साल 365 दिन का है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर लीप इयर होता क्यों हैं? क्यों फरवरी में 29 दिन होते हैं? अगर नहीं तो लीप ईयर से जुड़े इन रोचक तथ्यों को जानिए। हर चार साल में मनाया जाने वाला लीप ईयर कई लोगों के लिए खास मायने रखता है। जैसे, बर्थडे या वेडिंग एनिवर्सरी। लोग इन खास ईवेंट को यादगार बनाने के लिए 29 फरवरी को शादी, बच्चे की डिलवरी आदि रखते हैं। जानिए 29 फरवरी से जुड़े कुछ खास जानकारी...फंड इकट्ठा करने के लिए बिना कपड़े मैदान में उतरी महिला टीम

क्यों होते हैं 29 दिन
- हर 4 साल पर आने वाले लीप ईयर के पीछे एक खगोलीय वह है। पृथ्वी को सूरज का एक चक्कर लगाने में 365 दिन पांच घंटे 48 मिनट और 45.51 सेकंड जो कि लगभग 365 दिन और 6 घंटे का वक्त है।
- खगोलीय घटना में इसे सोलर ईयर कहते हैं।
- ऐसे में हर सोलर ईयर कैलेंडर में 6 घंटा बढ़ जाता है।
- इन घंटों को हर चौथे साल में जोड़कर लीप ईयर बनाया जाता है।
- इसी वजह से हर 4 साल फरवरी 29 दिन का हो जाता है।
29 फरवरी से जुड़ी है ये खास बातें
- 29 फरवरी को अमेरिका में छुट्टी मनाने की मांग की जा रही है।
- 29 फरवरी को पैदा होने वाले लोगों को लीपिंग और लीपर कहते हैं।
- इटली में लोग मानते हैं कि लीप ईयर में महिलाएं वीयर्ड बिहेव करती हैं।
- ग्रीस में लीप ईयर में पांच में से एक कपल लीप ईयर में शादी से परहेज करता है।
- लोग लीप ईयर को अशुभ मानते हैं।
- लीप ईयर पर डेनमार्क में अगर कोई पुरुष, महिला को ठुकराता है तो उसे 12 जोड़े ग्लव्स देने पड़ते हैं।
29 फरवरी को जन्में खास लोग
29 फरवरी को जन्मे लोगों 4 साल पर अपना जन्मदिन मनाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को हुआ था। वहीं भारतीय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकार, डैनिस फैरिना जारूल, केन फोरे, शॉल विलियम्स, फिलिस फ्रेलिस जैसे सैलिब्रिटी 29 फरवरी को जन्मे हैं।
ज्योतिष की नजर से 29 फरवरी
कई लोग 29 फरवरी को अशुभ मानते हैं, लेकिन ज्योतिष के मुताबिक 29 फरवरी को पैदा होने वाले बच्चे पराक्रमी होते हैं। ज्योतिष के मुताबिक इस दिन जन्में बच्चे विलक्षण प्रतिभा वाले होते हैं। वो बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications