आखिर हर समय क्यों काला चश्मा पहनते थे Karunanidhi?

Recommended Video

      Karunanidhi अपनी पूरी Life इस मजबूरी की वजह से पहनते थे काला चश्मा | वनइंडिया हिंदी

      चेन्नई।

      बदन
      पर
      सफेद
      कमीज
      और
      लुंगी,
      गले
      में
      पीली
      शॉल
      और
      आंखों
      पर
      काला
      चश्मा,
      ये
      ही
      थी
      तमिलनाडु
      के
      पूर्व
      सीएम
      एम
      करुणानिधि
      के
      लुक
      की
      पहचान,
      जो
      कि
      उनका
      सिग्नेचर
      स्टाइल
      भी
      बन
      चुका
      था।
      आपको
      जानकर
      हैरत
      होगी
      कि
      करुणानिधि
      पिछले
      46
      सालों
      से
      काला
      चश्मा
      पहन
      रहे
      थे,
      जिसकी
      एक
      खास
      वजह
      थी।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      करुणानिधि की आंखों में रहता था दर्द

      करुणानिधि की आंखों में रहता था दर्द

      दरअसल साल 1954 से उनकी एक आंख में दिक्कत होनी शुरू हो गयी थी। उनकी एक आंख में हमेशा दर्द रहता था और हर वक्त पानी गिरता था। इसका उन्होंने काफी इलाज करवाया था लेकिन दवाइयों से थोड़ा आराम होने के बाद फिर से वही हाल हो जाता था। कहा जाता है कि करुणानिधि को पढ़ने लिखने का बड़ा शौक था, जिसकी वजह से वो रात-रात भर तक किताबे पढ़ा करते थे, जिसके कारण उनकी आंखों में दर्द होता था लेकिन शौक के आगे करुणानिधि ने अपनी आंखों को आराम नहीं दिया।

      करुणानिधि का हुआ था एक्सीडेंट

      करुणानिधि का हुआ था एक्सीडेंट

      लेकिन साल 1967 में करुणानिधि के हाल और बिगड़ गये । पहले से ही आंख की परेशानी झेल रहे करुणानिधि का एक एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के बाद उनकी आंख का दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया था। जिसके इलाज के लिए वो अमेरिका गए, जहां के जॉन हॉकिन्स अस्पताल में, उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था।

      काले चश्मे से जुड़ गया रिश्ता

      काले चश्मे से जुड़ गया रिश्ता

      इसके बाद डॉक्टरों ने कहा था कि उनको काला चश्मा हमेशा पहनना होगा। इसी के बाद वो हमेशा ही काला चश्मा पहनने लगे। भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान रखने वाले करुणानिधि का साथ उनके काले चश्मे ने हर पल निभाया।

       40 चश्मों को रिजेक्ट किया था करुणानिधि ने...

      40 चश्मों को रिजेक्ट किया था करुणानिधि ने...

      लेकिन साल 2017 में उनके डॉक्टरों ने कहा कि अब वो काला मोटा चश्मा हटाकर हल्के फ्रेम का चश्मा प्रयोग कर सकते है, जिसके लिए करुणानिधि को बहुत सारे चश्मे दिखाए गए लेकिन करुणानिधि को एक भी पसंद नहीं आया, तमाम जतन करने के बाद और लगभग 40 चश्मों को रिजेक्ट करने के बाद करुणानिधि को जर्मनी का एक कलर्ड चश्मा पसंद आया, जो कि हल्के फ्रेम वाला और टिंटेड था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+