Neymar: कौन हैं नेमार, जो भारत में खेलेंगे अपना पहला फुटबॉल मैच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजीलियाई फुटबॉल स्टार नेमार मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ एएफसी चैंपियंस लीग 2023-24 के ग्रुप स्टेज मुकाबले के लिए अल-हिलाल टीम के हिस्से के नाते भारत आ रहे है।
टूर्नामेंट की सही तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसके जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। यह मैच मुंबई में होने वाला है और यह नेमार का भारतीय धरती पर पहला मैच होगा।

कौन है नेमार
नेमार का पूरा नाम नेमार दा सिल्वा सैंटोस जूनियर है। वह एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो अल-हिलाल और ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते है। उनका जन्म 5 फरवरी 1992 को मोगी दास क्रूज, साओ पाउलो, ब्राजील में हुआ था। नेमार को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और साथ ही उन्हें इस सदी के सबसे महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर होने का भी सम्मान मिला हुआ है। नेमार एक शानदार गोलस्कोरर है, जिनके पास दोनों पैरों के साथ-साथ अपने सिर और फ्री-किक और पेनल्टी से भी गोल करने में महारत हासिल है।
नेमार का फुटबॉल में करियर
नेमार ने साओ विसेंट में अपने पिता के मार्गदर्शन में फुटबॉल खेलना शुरू किया। उनके पिता खुद पेशेवर फुटबॉलर रह चुके थे। नेमार 1999 में पोर्टुगुसा सैंटिस्टा युवा क्लब में शामिल हुए, और कुछ ही वर्षों में देश की फुटबॉल टीम में अच्छा नाम बना लिया। नेमार ने 2009 में सैंटोस एफसी में अपने पेशेवर क्लब करियर की शुरुआत की। क्लब के साथ अपने पहले सीजन में, उन्होंने 14 गोल किये।
नेमार को 2011 और 2012 में दो बार दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर नामित किया गया था। जल्द ही वह बार्सिलोना में शामिल होने के लिए यूरोप चले गए। बार्सिलोना के साथ चार सीजन के बाद, वह 2017 में पेरिस सेंट-जर्मेन में चले गए। हालांकि अब नेमार अल-हिलाल फुटबॉल क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
कैसी है नेमार की निजी जिंदगी
नेमार ने अपनी निजी जिंदगी को शुरुआत से ही मीडिया से दूर रखा है और उनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। नेमार और कैरोलिना डेंटास (पूर्व प्रेमिका) का एक बेटा है। जिसका नाम डेवी लुक्का है और उसका जन्म 13 अगस्त 2011 को हुआ था। फिलहाल नेमार ब्राजीलियाई अभिनेत्री और मॉडल ब्रूना बियानकार्डी को डेट कर रहे है। ब्रूना बियानकार्डी से पहले जेनी एंड्रेड, ब्रूना मार्केजीन, नतालिया बारुलिच भी नेमार की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। नेमार के पास कार कलेक्शन भी है जिसमें एक फरारी 458 स्पाइडर, एक पोर्श पनामेरा टर्बो और एक ऑडी आर8 जीटी शामिल हैं।
नेमार द्वारा जीते गए पुरस्कार और उनकी उपलब्धियां
नेमार ने अपने पूरे फुटबॉल करियर में कई खिताब हासिल किए हैं। नेमार ने व्यक्तिगत रूप से यूईएफए चैंपियंस लीग के शीर्ष गोलस्कोरर (2015), साउथ अमेरिका फुटबॉलर ऑफ द ईयर (2011, 2012), कन्फेडरेशन कप गोल्डन बॉल (2013), ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर ऑफ द इयर (2011), फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर (2013, 2014, 2016), बैलोन डी'ओर (2015, 2017) पुरस्कार जीते हैं। नेमार क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार गोलस्कोरर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किए हैं, जिसमें ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 200 से अधिक गोल किए हैं।
भारत में नेमार के चाहने वाले
भारत में नेमार के काफी प्रशंसक हैं। 2022 में कतर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान केरल में नेमार के फैंस ने नेमार का एक बहुत बड़ा कटआउट लगाया, जिसे नेमार ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। नेमार के भारत में इतने चाहने वाले हैं कि उनके फैंस ने देश में नेमार फैन्स वेलफेयर एसोसिएशन (एनएफडब्ल्यूए) नामक एक आधिकारिक नेमार जूनियर समर्थक क्लब भी बनाया है, जो नेमार के करियर पर समाचार और अपडेट प्रदान करता है। इंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेमार ने दिसंबर 2022 में भारत का दौरा किया था, जब वह गोवा में रेड बुल नेमार जूनियर के फाइव वर्ल्ड फाइनल में खेलने के लिए आए थे। हालांकि इस रिपोर्ट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications