इतिहास के पन्नों से- किसी भारतीय ने लिखी पहली अंग्रेजी की किताब

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आप बता सकते हैं कि किस हिन्दुस्तानी ने पहली अंग्रेजी में किताब लिखी? सवाल अहम है। अब जबकि भारत में अंग्रेजी बोलने-समझने वाले लोगों की तादाद अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में मानी जाती है तो ये सवाल और मौजूं हो जाता है।

बिहार से संबंध

चलिए आपको इस सवाल का जवाब दे देते हैं। दरअसल पहला हिन्दुस्तानी जिसने अंग्रेज़ी में पहली किताब (1794) लिखी बिहार का था। वह पटना में पैदा हुआ था। उसका नाम शेख दीन मुहम्मद (1759-24 फरवरी 1851) था।

आयरिश लड़की से इश्क

हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार असगर वजाहत साहब बताते हैं कि शेख एक आयरिश लड़की के प्रेम और फिर उससे विवाह करने की खातिर वह ईसाई हो गया था।

धर्म परिवर्तन

धर्म परिवर्तन के बाद उसका नाम सीक डीन मोहमट हो गया था। वह 1782 में कैप्टेन बेकर के साथ इंग्लैड गया था। उसने लन्दन में पहला इंडियन रेस्टोरेंट खोला था। उसने हिन्दुस्तानी हम्माम भी चालू किया था जहाँ मालिश, उबटन, तेल, इत्र आदि का प्रयोग किया जाता था।

उसकी किताब का नाम The Travels of Dean Mahomet है। आज भी ब्रिटेन में उसके वंशज हैं। इनके बारे में और शोध करने की जरूरत है। बिहार से संबंध रखने वाले पत्रकार शशि झा कहते हैं कि ये बिल्कुल नई जानकारी है उनके लिए भी। वे इस शख्स पर बेशक शोध करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+