वाट्सऐप का नया फीचर, बिना इंटरनेट के भेज सकते हैं मैसेज और फोटो
वाट्सऐप के इस 2.17.1 वर्जन को अपडेट करने के बाद बिना इंटरनेट के भी एक से ज्यादा मेसैज भेजे जा सकते हैं। इस सुविधा के लिए आईफोन में आईओएस (iOS 7) या उससे उपर का वर्जन मौजूद होना चाहिए।
नई दिल्ली। वाट्सऐप ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक खास फीचर पेश किया है, जिससे बिना इंटरनेट भी वाट्सऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है और 30 तक मैसेज और फोटो भेजे जा सकते हं, जो इंटरनेट मिलने पर खुद दूसरे यूजर को पहुंच जाएंगे। आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए विशेष फीचर वाट्सऐप ने बनाया है, ये सुविधा एंड्रोइड यूजर्स को नहीं मिलेगी।

वाट्सऐप के इस नए अपडेट के आने के बाद कंपनी की ओर से आईफोन यूजर्स को क्यू मैसेज अपडेट मिला है। वाट्सऐप के इस 2.17.1 वर्जन के बाद इस फीचर के तहत बिना इंटरनेट के भी मैसेज भेजे जा सकते हैं। वाट्सऐप का सबसे नया वर्जन 2.17.1 अपडेट करने के बाद ये सुविधा यूजर्स को मिल जाएगी। ये वर्जन आईफोन यूजर्स को कंपनी ने उपलब्ध करा दिया है। इस सुविधा के लिए आईफोन में आईओएस (iOS 7) या उससे उपर का वर्जन मौजूद होना चाहिए।
इस नए अपडेट का साइज काफी बड़ा 91 MB का है। पहले बिना इंटनेट एक मैसेज भेजा जाता था लेकिन अब फाटो और वीडियो की संख्या वाट्सऐप ने बढ़ाकर 10 से 30 कर दी है। वाट्सऐप ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना इंटरनेट के आप मैसेज और तस्वीरें भेज सकते हैं, ये सब लाइन में आ जाएंगे और जैसे ही आपको इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा, ये मैसेज उसको पहुंच जाएंगे जहां आपने भेजे हैं।












Click it and Unblock the Notifications