WhatsApp लाया है एक और नया फीचर, जानिए कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

इस नए फीचर के जरिए वाट्सऐप, स्काइप, फेसबुक मैसेंजर और गूगल डुओ जैसे वीडियो कॉलिंग फीचर्स को टक्कर देने आया है।

नई दिल्ली। वाट्सऐप यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। मैसेजिंग ऐप सर्विस ने अब वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू किया है। यह सुविधा 2.16.316 या उससे ऊपर के वर्जन में उपलब्ध है। हालांकि यह सुविधा अभी सिर्फ बेस्टा टेस्टर्स को ही मिलेगी।

फीचर पब्लिक होने से पहले कर सकते हैं एक्सेस

फीचर पब्लिक होने से पहले कर सकते हैं एक्सेस

वाट्सऐप के इस फीचर का इस्तेमाल फिलहाल टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। आप इसे तभी इस्तेमाल कर पाएंगे जब आप बेटा टेस्टर के तौर पर साइनअप करेंगे। वाट्सऐप बेटा टेस्टर को उन तमाम फीचर के एक्सेस पहले देता है जिन्हें वह लाने वाला होता है। पब्लिक को एक्सेस मिलने से पहले टेस्टर उसे इस्तेमाल करते हैं और उसकी कमियों पर गौर करते हैं।

बेटा टेस्टर के तौर पर करना होगा लॉग इन

बेटा टेस्टर के तौर पर करना होगा लॉग इन

टेस्टर सीधे डेवलपर को कमियां बता सकता है, जिन्हें लॉन्च से पहले सही कर लिया जाता है। वाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग फीचर काफी समय से चर्चा का विषय रहा है। अगर आप भी अभी वाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फीचर और अन्य नए फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बेटा टेस्टर के तौर पर लॉग इन करना होगा।

ये है इसकी पूरी प्रक्रिया:

ये है इसकी पूरी प्रक्रिया:

1. गूगल प्ले स्टोर में जाकर WhatsApp सर्च कीजिए।
2. WhatsApp मैसेंजर ऐप पर क्लिक करें।
3. ‘Become a beta tester' के ऑप्शन को चुनें। नीचे आप दूसरे सेक्शन भी चुन सकते हैं।

4. बेटा टेस्टर बनकर आप नए फीचर सबसे पहले एक्सेस कर सकेंगे. बाद में उन्हें पब्लिक के लिए जारी किया जाता है। आप अपने सुझाव सीधे डेवलपर को भेज सकते हैं।

5. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ‘I'm in' का ऑप्शन चुनिए।

6. एक बार आप बेटा टेस्टर बन गए तो आप हर नए फीचर को एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही फीडबैक के लिए भी आपको विकल्प मिलेगा। यह फीडबैक सिर्फ डेवलपर ही देख सकेगा।

कैसे काम करेगा फीचर?

कैसे काम करेगा फीचर?

वाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फीचर किसी भी अन्य वीडियो कॉलिंग फीचर की तरह ही काम करता है। कॉन्टैक्ट लिस्ट में जाकर कॉल का ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे तो अब ऑडियो और वीडियो कॉल के विकल्प मिलेंगे। वीडियो कॉल शुरू करने के लिए वीडियो ऑप्शन सेलेक्ट करें। एक बात गौर करने वाली है कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपका साथी भी वाट्सऐप का वही वर्जन इस्तेमाल करता हो। इस नए फीचर के जरिए वाट्सऐप, स्काइप, फेसबुक मैसेंजर और गूगल डुओ जैसे वीडियो कॉलिंग फीचर्स को टक्कर देने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+