बिहार दिवस: 104 साल का हुआ बिहार, नहीं जानते होंगे ये खास बातें
नयी दिल्ली। बिहार का नाम सामने आते ही आपके दिमाग में एक तस्वीर बनती होगी। जिसमें अपहरण, हत्या, लूट, लालू प्रसाद यादव सामने आते हैं। अगर आपके दिमाग में भी बिहार के नाम पर ये तस्वीर बनती है तो अब इस नजरिए को बदल दीजिए।
आज तो बातें हम बिहार के बारे में बताने जा रहे हैं, यकीनन उसे जानने के बाद आप इस राज्य के बारे में अपना नजरिया बदल देंगे। बिहार के 104 साल पूरे होने पर जरुरी है कि बिहार की इस तस्वीर को बदला जाए। तो आइए जानें बिहार के उन तथ्यों के बारे में जिससे आप अब तक अंजान थे।

सिल्क सिटी बिहार में
बिहार के भागलपुर भारत की सिल्क सिटी के नाम से जानी जाती है। भागलपुर का टशर सिल्क देश-दुनिया में मशहूर है। यहां का सिल्क उद्योग 200 साल पुराना है।

बिहार की देन
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन देश के खुल लीची उत्पादन में से 71 फीसदी हिस्सा बिहार से आता है। बिहार के लीची का स्वाद देश-दुनिया में मशहूर है।

सबसे ज्यादा IAS, IPS
आपको बता दें कि देश के प्रशासनिक सेवा में लगे आईएस-आईपीएस बिहार से आते हैं। देश में सबसे ज्यादा आईआईटी देने वाला राज्य भी बिहार है।

पटना में सबसे लंबा वाई-फाई रेंज
बिहार की राजधानी में देश में सबसे वाई-फाई रेंज है। यहां वाई-फाई की रेंज 20 किमी तक है।

तेजी से विकास करने वाला राज्य
शायद आप नहीं जानते होंगे बिहार सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है। केंद्रीय सांख्यिकी विभाग के साल 2012-13 के आंकड़ों के मुताबिक बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी GSDP 15.05 है जो कि गुजरात से ज्यादा है।

बिहार की लड़किया
केरल देश का सबसे शिक्षित राज्य है, लेकिन आपको बता दें कि स्नातक करने वाली लड़कियों के मामले में बिहार ने केरल को भी पछाड़ दिया है।

बिहार की देन
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन आपको बता दें कि गेंहूं उत्पादन में बिहार पंजाब को भी पीछे छोड़ चुका है। बावजूद इसके यहां गरीबी है।

बिहार की देन
बिहार ऐसा राज्य है जिसने देश-दुनिया को महान गणितज्ञ आर्यभट्ट दिया। चाणक्य दियो जिन्हें अर्थशास्त्र का ज्ञाता कहा जाता है।

अशोक चक्र
बिहार ने हमें महान राजा अशोक दिया, जिनके बनाए अशोक पीलर ने देश को अशोक चक्र दी। जो आज देश की पहचान है।

बिहार की देन
आपको बता दें कि बिहार देश के कुल मक्का उत्पादन में 85 फीसदी का सहयोग करता है।

लिट्टी-चोखा ने बटोरी सूर्खियां
बिहार की खास पहचान बन चुकी लिट्टी-चोखा ने देशभर के लोगों को अपनी ओर खींचा। बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान बिहार के लिट्टी-चोखा के दिवाने हैं।












Click it and Unblock the Notifications