क्या होता है लव ब्रेन डिसऑर्डर, प्रेम में पड़े युवाओं के लिए जरूरी है जानना!
Love Brain Disorder: प्यार में पड़े युवा मोबाइल पर दिन रात बात करते हैं, बातें खत्म हों तो मैसेज में प्यार का इजहार करते हैं। प्यार में ये सब सामान्य माना जाता है। पर क्या होगा यदि आपको पता चले कि ये लगातार बातें करने, मैसेज करने की आदत दरअसल एक बीमारी है। जी हां, चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
चीन में एक लड़की एक दिन में अपने बॉयफ्रेंड को 100 से ज्यादा बार फोन करती थी। वो अपने प्रेमी पर इतनी अधिक निर्भर हो गई थी कि वह हमेशा उसे अपने पास ही पाना चाहती थी। उसका प्रेमी कहां है, क्या कर रहा है और किसके साथ है, इन सबके बारे में लगातार अपडेट चाहती थी।

पर जब हालात ज्यादा बिगड़ गए तो दोनों ने डॉक्टर के पास जाना उचित समझा और बाद में उपचार के दौरान पता चला कि लड़की बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। तो आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं और यह भी कि इसे लव ब्रेन डिसऑर्डर क्यों कहा जाता है।
बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर क्या है
सबसे पहले आपको बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के बारे में जानते हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के मुताबिक यह एक तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। इसे भावनात्मक रूप से अस्थिर व्यक्तित्व विकार भी कहा जा सकता है। यदि किसी को ये समस्या हो तो वो उसे अपने दैनिक कार्यों, दायित्वों और जीवन की घटनाओं में समस्या हो सकती है। नौकरी और रिश्ते बनाए रखने में परेशानी हो सकती है।
कई बार इससे निपटने के लिए लोग अत्याधिक शराब या अन्य पदार्थों का उपयोग करने भी लग जाते हैं। ऐसे लोगों का मूड अस्थिर होता है और एक प्रकार से ये लोग अपने प्रति लापरवाह हो जाते हैं। अत्यधिक क्रोध या अत्यधिक प्रेम, भय आ सकता है। खालीपन सा लगने लगता है। इसका उपचार मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक के पास सलाह से हो सकता है।
इसे लव ब्रेन क्यों कहा जाता है?
बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर को सामान्य बोलचाल में लव ब्रेन डिसऑर्डर कहा जाता है। ये बीमारी बचपन के अनसुलझे दुखों की वजह से हो सकती है। इसके साथ ही इसकी वजह से एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी दूसरी मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। साथ ही दूसरे तरीके से समझा जाए तो जब हम हद से ज्यादा किसी को प्यार करने लग जाते हैं और जब ये प्यार इस कदर हावी हो जाए कि वो उसे हर समय अपने साथ देखना चाहे, साथ रहना चाहे तो इसे लव ब्रेन कह सकते हैं। इस लड़की के मामले में ऐसा था कि लड़की ने अपने प्रेमी से ये उम्मीद की थी कि वह जब भी उसे कॉल या मैसेज करेगी तो वो उसके मैसेज और कॉल्स का तुरंत जवाब देगा। फिर धीरे धीरे वो इस विकार में धंसती चली गई।
क्या है इसका उपचार
जब किसी बीमारी की बात होती है तो ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि इससे कैसे निजात पाई जाए। तो बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का उपचार मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक के पास सलाह से हो सकता है। हालांकि उपचार शुरू होने के बाद लक्षणों में सुधार होने में समय लग सकता है। बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर वाले लोगों और उनके प्रियजनों के लिए धैर्य रखना, उपचार योजना पर कायम रहना महत्वपूर्ण है। वहीं दवाइयां भी कुछ लोगों की इस मामले में मदद कर सकती हैं। इसमें न्यूरोलेप्टिक और एटिपिकल एंटीसाइकोटिक दवा कुछ लक्षणों में मदद कर सकती है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications