जानिए 'आइस बकेट चैलेंज', जो अमेरिका से होता हुआ आ पहुंचा है भारत
बेंगलौर। आजकल यूट्यूब पर आइस बकेट चैलेंज के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी सानिया मिर्जा के सिर पर बर्फ का ठंडा पानी डाला जाता है तो कभी रितेश देशमुख ये चैलेंज स्वीकारते नजर आते हैं। भारत में कई बॉलीविड स्टार और स्पोर्टस आइकन ने अमेरिका से आए इस अजीबोगरीब चैलेंज को न सिर्फ स्वीकारा है, बल्कि इसमें सफल भी हुई हैं। इस चैलेंज का बुखार अब सभी स्टारर्स पर चढ़ा दिख रहा है।
आपको बता दें, ये चैलेंज काफी पॉपुलर हो चुका है। इसके 12 लाख वीडियो शेयर हो चुके हैं और 22 लाख बार ट्वीट हो चुका है। साथ ही 138 करोड़ रु. का दान उन लोगों ने दिया है जो बर्फीले पानी को सर पर नहीं डाल पाए।
लेकिन क्या है ये आइस बकेट चैलेंज, जो दुनियाभर के देशों में धूम मचाने के बाद अब भारत भी पहुंच चुका है।
इंडियन स्टारर्स पर भी चढ़ा खुमार
ठंडा पानी सिर पर डालने की इस चुनौती को आइस बकेट चैलेंज कहा जा रहा है। दुनियाभर के देशों में धूम मचाने के बाद अब यह चैलेंज भारत भी पहुंच चुका है।
इनपर पर भी छाया नशा
चैलेंज के तौर पर बर्फीले पानी से भरी एक बाल्टी को अपने सिर पर उड़ेलना होता है। इसके बाद हर शख्स तीन और लोगों को यह चैलेंज स्वीकार करने के लिए कह सकता है।
सिर पर डाला बर्फीला पानी
हर शख्स के पास यह चैलेंज पूरा करने के लिए 24 घंटे का वक्त होता है, वरना उन्हें 'न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर' से जूझ रहे लोगों की मदद कर रही किसी चैरिटी संस्था को कम से कम 100 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 6 हजार रुपये दान देने होते हैं.
डाला बर्फीला पानी
दरअसल, यह चैलेंज मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी 'एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस' (एएलएस) के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए शुरू किया गया था।
मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है
एएलएस एसोसिएशन के मुताबिक, इस बीमारी से हर 90 मिनट में एक अमेरिकी की मौत हो जाती है. यह बीमारी 40 से 70 साल के लोगों को होती है।
138 करोड़ रु. का दान
अब तक इस चैलेंज के 12 लाख वीडियो शेयर हो चुके हैं। 22 लाख बार ट्वीट हो चुका है। 138 करोड़ रु. का दान उन लोगों ने दिया है जो बर्फीले पानी को सर पर नहीं डाल पाए।












Click it and Unblock the Notifications