Deodorants: डिओडोरेंट का है जमाना, लेकिन चुनने में समझदारी दिखाना
Deodorants: शरीर से दुर्गंध आना आम बात है। इसके लिए मुख्य तौर पर बैक्टीरिया जिम्मेदार है जो हमारे पसीने और उन अंगों में जल्दी फ़ैल जाते हैं जहां नमी ज्यादा होती है। हज़ारों वर्ष से मनुष्य शरीर की गंध को छुपाने के लिए अलग अलग उपाय करता आ रहा है। कहते हैं कि प्राचीन मिस्रवासी शरीर की गंध को छिपाने के लिए शुतुरमुर्ग के अंडे, कछुए के छिलके और गैलनट के मिश्रण का उपयोग करते थे। बाद में फूलों और अन्य प्राकृतिक सुगंधित चीजों का इस्तेमाल किया जाने लगा और उसके बाद सैकड़ों सालों से इत्र और सेंट का प्रयोग किया जा रहा है।
अब डिओडोरेंट का जमाना आ गया है। डिओडोरेंट पसीने में बैक्टीरिया को मारकर गंध को खत्म करता है और साथ ही एंटीपर्सपिरेंट्स पसीने की ग्रंथियों को बंद कर पसीने को त्वचा तक पहुंचने से भी रोकता है। इस क्षेत्र में अब बड़े ब्रांड आ गए हैं, क्योंकि इसका बाजार बहुत बड़ा हो चुका है। 2022 में वैश्विक परफ्यूम बाजार का आकार बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो 2023 में बढ़कर 48.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया और अनुमान है कि परफ्यूम का कारोबार 2030 तक 69.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो जायेगा।

कैसे चुने अपने लिए बेहतर डिओडोरेंट
पसीना हमारे शरीर की कार्यप्रणाली का एक सामान्य हिस्सा है। इसे रोकने के कृत्रिम उपाय घातक भी हो सकता है। इसलिए उन्ही एंटीपर्सपिरेंट्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो आपके पसीने का 20 प्रतिशत तक ही कम कर सकते हों। आम तौर पर डीओ के लेबल पर यह जानकारी छपी होती है। एंटीपर्सपिरेंट्स और डिओडोरेंट्स पुरुषों या महिलाओं के लिए अलग अलग बता कर बेचे जाते हैं। पर दोनों का एक ही काम है। हां उनकी सुगंध अलग-अलग हो सकती है। भारत में, सही डिओडोरेंट ढूंढना मुश्किल हो सकता है क्योंकि जलवायु चुनौतीपूर्ण है और आपके पास तलाशने के लिए ढेर सारे विकल्प हैं।
डिओडोरेंट्स की अलग अलग किस्में
एंटीपर्सपिरेंट्स सॉलिड, रोल-ऑन या स्प्रे तीनों में उपलब्ध होते हैं। यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है कि किसे चुना जाये। आजकल स्प्रे वाले डीओ ज्यादा चलते हैं यद्यपि कुछ अधिक महंगे भी होते हैं। डिओडोरेंट या एंटीपर्सपिरेंट में सुगंधित तेल या केमिकल का इस्तेमाल होता है। यह देखा गया है कि कुछ लोग किसी खास गंध के प्रति संवेदनशील होते हैं, कुछ की त्वचा संवेदनशील होती है। ऐसे में डिओडोरेंट्स या एंटीपर्सपिरेंट्स में मौजूद रसायनों के बारे में पढ़ लेना चाहिए। डिओडोरेंट्स या एंटीपर्सपिरेंट्स में अल्कोहल एक मुख्य तत्व है, जिसका काम त्वचा को शुष्क बनाना होता है। वैसे आजकल अल्कोहल-मुक्त डिओडोरेंट्स उत्पाद भी आ रहे हैं। यदि आप दिन में ज्यादा बाहर नहीं जाते या भाग दौड़ नहीं करते तो अच्छा होगा कि रात में ही अपना डिओडोरेंट लगाए।
खुद भी बना सकते हैं अपना डीओ
आजकल बाज़ार में कई प्राकृतिक डिओडोरेंट भी उपलब्ध हैं। यह त्वचा को भी शुष्क नहीं करते। इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है। टी ट्री जैसे तेलों का इस्तेमाल डिओडोरेंट बनाने के लिए किया जा सकता है। यह रोगाणुरोधी भी है और कम खर्चीला भी।
स्टेटस सिंबल भी है डिओडोरेंट
डिओडोरेंट केवल व्यक्तिगत सौंदर्य से नहीं जुड़ा है, बल्कि आकर्षण को बढ़ाने में भी इसका उपयोग होता है। कुछ लोगों के लिए यह तो स्टेटस सिंबल भी है। व्यक्ति अब कपड़े और स्टाइल के साथ खास गंध वाले डीओ से भी पहचाने जाते हैं। खुशबू वैसे भी हमारे प्रति हमारे आकर्षण का एक प्रमुख कारण है। एक अच्छा डिओडोरेंट न केवल आपको तरोताजा और पसीने से मुक्त करता है, बल्कि एक सुखद सुगंध का एहसास भी देता है।
डिओडोरेंट के कुछ खास ब्रांड
डेनवर डीओ का ऑटोग्राफ संग्रह
डेनवर डीओ का ऑटोग्राफ कलेक्शन प्रीमियम डिओडोरेंट्स की एक श्रृंखला है। कंपनी का यह दावा है कि यह एक परिष्कृत सुगंध वाला डीओ है जो पूरे दिन चलता है और ताजगी बनी रहती है। यह 3 सुगंधों में है, मेस्ट्रो, किंग और एम्परर। डेनवर डीओ का यह ऑटोग्राफ संग्रह उन लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक खास सुगंध का प्रयोग करते हैं। इसकी कीमत- ₹275 है।
वर्साचे डिओडोरेंट
वर्साचे पौर होम डिओडोरेंट भूमध्यसागरीय सामग्रियों से बना है यह खास गंध वाला डीओ है, जो प्रीमियम कस्टमर्स को ध्यान में रख कर मार्किट में उतारा गया है। इसकी कीमत ₹4300 है। कंपनी का दावा है कि यह डीओ पर्सनालिटी को रिप्रेजेंट करने वाला है।
निविया फ्रेश एक्टिव डिओडोरेंट
निविया फ्रेश एक्टिव डिओडोरेंट के जीवाणुरोधी तत्व, शरीर की गंध को रोकते हैं और आपको तरोताजा रखते हैं। इसे समुद्री अर्क से बने फ़ॉर्मूले से बनाया गया है जो गर्मियों में भी अपना असर बरकरार रखता है। दिन भर धूप में काम करने वाले या फुटबॉल और क्रिकेट खेलने वाले इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह पसीने की बदबू को मार देता है। इसकी कीमत केवल ₹183 रूपये है।
यार्डली लंदन डिओडोरेंट
यह डीओ आकर्षक सुगंध के साथ उपलब्ध है। यार्डली लंदन डिओडोरेंट को पार्टी या डेट पर जाने वालों को ध्यान में रख कर बाजार में उतारा गया है। शादी ब्याह के अवसर पर यह एक आदर्श उपहार भी हो सकता है । इसकी कीमत- ₹488 रूपये है।
फॉग मार्को परफ्यूम बॉडी स्प्रे
फॉग डिओडोरेंट्स अपने बिना गैस वाले फीचर के लिए जाने जाते हैं, जो अन्य डिओडोरेंट्स की तुलना में काफी लंबे समय तक टिकने वाले हैं। फॉग मार्को को भारत में पुरुषों के लिए शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ डिओडोरेंट्स के रूप में चुना गया है। इसकी कीमत- ₹193 रुपये है।
डेविडऑफ़ डिओडोरेंट स्टिक
डेविडऑफ़ का रन वाइल्ड डिओडोरेंट स्टिक, यह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। शानदार इत्र के मिश्रण से तैयार किया गया यह डीओ मंत्रमुग्ध खुशबू के साथ ताजगी भी बनाये रखता है। कंपनी ने इस डिओडोरेंट को विशेष अवसरों जैसे कॉकटेल पार्टियों, गृहप्रवेशों, बैठकों या किसी भी स्थान के लिए बनाया है जहां आपको औपचारिक कपड़े पहनने और सबसे अच्छा दिखने की आवश्यकता होती है। इसकी कीमत- ₹225 रूपये है।












Click it and Unblock the Notifications