क्या हो अगर कंपनी आपको दे अनलिमिटेड छुट्टियां!

बेंगलुरु। साल की शुरूआत होते ही अपने ऑफिस में सबसे पहले हम सब छुट्टियों के लिस्ट पर नजर फिराते हैं। कब, किस महीने कितनी छुट्टियां पड़ रही हैं और एचआर डिपार्टमेंट ने हमारे खाते में कितनी छुट्टियां जोड़ी हैं। कारण सिर्फ एक है, क्योंकि हर कंपनी में छुट्टियां लिमिटेड होती हैं, जिनका जरूरत पड़ने पर हम उपयोग कर पाते हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर कंपनी आपकी छुट्टियों पर से लगाम हटा दे। यूं कहिये कि कंपनी आपको अनलिमिटेड छुट्टियां दे दें, तो क्या हो? यह पढ़कर आप जरूर सोच में पड़ गये होंगे और तमाम तरह के सपने भी बुनने लगे होंगे... पर यह मुद्दा हमने क्यों उठाया और हम आपको क्या बताना चाहते हैं, उसके लिये इस लेख को पूरा पढ़ें और फिर अपनी ओपिनियन भी दें

हमने यह मुद्दा इसलिये उठाया है क्योंकि 'वर्जिन ग्रूप' के मालिक, रिचर्ड ब्रैनसन ने कुछ ऐसा ही तोफहा अपनी कंपनी के कर्मचारियों के लिए सोचा है। ब्रैनसन ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी के कर्मचारियों की छुट्टियों से पाबंदी हटाने की योजना बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है उनका यह निर्णय लोगों के लिये मोटीवेटिंग फैक्टर बने और क्रिएटिविटी को बढ़ाये और अंततः उत्पादकता को एक झटके के साथ बढ़ाने में मददगार साबित हो। ब्रैनसन का यह प्लान उनके कर्मचारियो को भले ही सुपर हिट लगे, लेकिन कई लोगों की नजर में यह सिर्फ कंपनी के लिए एक फायदे का सौदा है।

कैसे इंप्लीमेंट होगा अनलिमिटेड छुट्टियों का प्लान

  • कंपनी आपके खाते में अनलिमिटेड छुट्टियां डाल देगी, यानी जब चाहे जितनी चाहे छुट्टियां लें।
  • छुट्टी से लौटने पर कंपनी आपसे उम्मीद करेगी कि आप नई सोच के साथ ऑफिस आयें।
  • ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव सोच को अपने काम में प्रवाहित करें और प्रॉडक्ट को अच्छा बनायें।
  • ऐसा होने पर साल में एक बार एक साथ सभी का हाइक लगाये जाने की प्रथा को बंद कर दिया जायेगा।
  • हाइक उसी का लगेगा, जिसने सबसे कम छुट्टी ली होगी। यानी जितनी कम छुट्टियां उतना अच्छा हाइक।
  • जितनी ज्यादा छुट्टियां लेंगे और प्रॉडक्ट को बेहतर नहीं बनायेंगे तो आपका हाइक या तो कम लगेगा या फिर नहीं लगेगा।
  • टीम के अन्य मेंबर की तरह प्रोमोशन या किसी प्रकार की इंशेनटिव का मौका आपके हाथ से जा सकता है।
  • लिहाजा कर्मचारी सोचते रह जाएगें कि छुट्टियां एन्जॉय की जाए या प्रोमोशन।

अनलिमिटेड छुट्टियों के साइड इफेक्ट

  • जो लोग ज्यादा छुट्टियां लेंगे उनके लिये वार्कोहॉलिक बॉस दुश्मन बन जायेंगे।
  • निचले वर्ग के कर्मचारियों की समय समय मिलने वाली बेहतर "सैलेरी हाइक" पर भी ताला लग सकता है।
  • शादीशुदा पुरुषों के अनलिमिटेड छुट्टियां लेने पर घर में पत्नियां परेशान हो सकती हैं।
  • शादीशुदा महिलाओं के अनलिमिटेड छुट्टियां लेने पर घर के लोगों की उन पर निर्भरता बढ़ जायेगी।
  • ज्यादा छुट्टियां लेने पर अगर आपका हाइक कम लगा तो फैमिली पर फाइनेंश‍ियल क्राइसिस बढ़ जायेगी।
  • कंपनी को ज्यादा कर्मचारी रखने पड़ेंगे। कम कर्मचारियों वाली कंपनियों में यह संभव नहीं।
  • एच आर विभाग का काम कई गुना बढ़ जायेगा।

अनलिमिटेड छुट्टियों के पॉजिटिव इफेक्ट

  • जिस कंपनी ने इसे सबसे पहले लागू किया, उसकी ब्रांडिंग खुद ब खुद हो जायेगी।
  • कंपनी व उसके उत्पाद चर्चा का विषय बन जायेंगे। यानी ब्रांडिंग पर खर्च करने वाला पैसा बचेगा।
  • पॉजिटिव ब्रांडिंग के प्रभाव से कंपनी को भविष्य में काफी फायदा पहुंचा सकता है।
  • कंपनी से वह बोझ कम हो जाएगा, जो उसे अपने कर्मचारियों को साल के अंत में या कंपनी से जाते वक्त, बची छुट्टियों के बदले देना पड़ता है।

बहरहाल, रिचर्ड ब्रैनसन की इस योजना पर कई कंपनियों ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिया होगा। हो सकता है, आपकी कंपनी भी उनमें शामिल हो। छुट्टियों पर से पाबंदी हटाना कुछ ऐसा ही होगा, जैसे डायबटीन के मरीज के सामने रखा केक, जिसे न आप खा सकते हैं और जिसे न आपको छोड़ने दिल करेगा। लेखक कोलमैन और र्फ्गयूसन ने टाइम मैगेजिन को दिए इंटरव्यू में ब्रैनसन की इस योजना पर टिप्पमी करते हुए कहा कि इस तरह कि 'अनलिमिटेड छुट्टियां प्लान' वर्कहॉलिक अफसरों के लिए मुसीबत बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह हर तरफ से कंपनी के लिए फायदे का सौदा का है।

एक जरूरी सवाल आप से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+