Video- प्रधानमंत्री का सबसे पहला इंटरव्यू जो उन्होंने 18 साल पहले दिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खास अंदाज के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। लेकिन आप में से बहुत ही कम लोगों ने पीएम मोदी का वह पहला इंटरव्यू देखा होगा जो उन्होंने अमेरिका में दिया था। इस इंटरव्यू में खास बात यह है कि पीएम मोदी आज भी उन्हीं बातों पर जोर दे रहे हैं जो उन्होंने आज से तकरीबन 20 साल पहले कही थी।

प्रधानमंत्री ने इस इंटरव्यू में अपने प्रारंभिक जीवन के बारे में खुलकर चर्चा करते हुए बताया है कि कैसे उन्होंने संघ और देश की सेवा करने के लिए महज 17 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। यही नहीं पीएम मोदी ने अपनी वेशभूषा पर भी खुलकर इस इंटरव्यू में चर्चा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं का खुलासा किया है जैसे उन्हों दसवीं के बाद कभी स्कूल या कॉलेज का दरवाजा नहीं देखा है।












Click it and Unblock the Notifications