Valentines Day 2020: जानिए क्यों है 14 फरवरी प्यार का दिन?

नई दिल्ली। प्यार-मोहब्बत के दिन 'वैलेनटाइन डे' को दुनिया के हर वो लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं , जिनका प्यार पर भरोसा है और हर कोई अपने पार्टनर को इस दिन खुश रखना चाहता है। हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में 'वैलेनटाइन डे' मनाया जाता है। भारत में इस पर्व की शुरूआत 1992 में हुई थी।

चलिए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी खास बातें

संत गुरू 'वैलेनटाइन'

संत गुरू 'वैलेनटाइन'

दरअसल 'वैलेनटाइन डे' संत गुरू 'वैलेनटाइन' के नाम पर मनाया जाता है। संत गुरू 'वैलेनटाइन' 269 ईसवी में शहीद हुए थे। उन्हें 14 फ़रवरी 269 को फ्लेमिनिया में दफनाया गया था। संत गुरू 'वैलेनटाइन' के अवशेष रोम के सेंट फ्रेक्स्ड चर्च और डबलिन (आयरलैण्ड) के स्ट्रीट कामिलैट चर्च में रखे हुए हैं।

'विवाह करने से पुरूषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है'

'विवाह करने से पुरूषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है'

दरअसल इतिहास के मुताबिक तीसरी शताब्दी में रोम में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। सम्राट के अनुसार विवाह करने से पुरूषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। इसी विश्वास पर उसने आदेश जारी करवा दिये कि उसका कोई सैनिक और अधिकारी विवाह नहीं करेगा। उनका मानना था कि जवान लड़के शादीशुदा लडकों की तुलना में ज्यादा ताकतवर होते हैं, लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस कानून का विरोध किया। उन्होंने चुपके से सैनिकों और अधिकारियों की शादी करवानी शुरू कर दी। सम्राट को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार करवा लिया और फांसी की सजा सुना दी गई।

जेलर की बेटी से मित्रता हो गई थी संत 'वैलेनटाइन' की

जेलर की बेटी से मित्रता हो गई थी संत 'वैलेनटाइन' की

यह भी कहा जाता है कि जेल में संत 'वैलेनटाइन' ने जेलर की बेटी को अपनी आंखें देकर उसके जीवन में फिर से रोशनी ला दी थी। यह भी कहा जाता है कि लड़की के ठीक हो जाने के बाद वैलेनटाइन और उसमें मित्रता हो गई, जो आगे बढ़कर प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। संत वेलेंटाइन ने उस युवती को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें लिखा था कि तुम्हारा वैलेंटाइन। आखिरकार सम्राट क्लॉडियस ने 14 फरवरी 269 को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा। कहा जाता है कि उस दिन के बाद से ही संत वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन्स डे मनाया जाने लगा है।

विशप टर्नी का भी लिया जाता है नाम

विशप टर्नी का भी लिया जाता है नाम

वैसे विशप टर्नी को भी प्रेम का वैलेनटाइन बतलाया जाता है जो 197 ई. में सम्राट ऑरोलियन के उत्पीड़न से शहीद हो गए थे, हालांकि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिरकार वैलेंटाइन डे की शुरूआत कहां से हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+