उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: सहारनपुर नगर (जनरल) के बारे में जानिए

सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीट नंबर 3 है। यह सहारनपुर जिले में स्थित है। यह विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में अंतर्गत है। यह अनारक्षित सीट है।

2008 में सहारनपुर नगर को विधानसभा सीट बनाया गया। इस सीट पर पहली बार चुनाव 2012 में हुआ जिसमें भाजपा के राघव लखनपाल विधायक बने। राघव लखनपाल के सांसद बनने के बाद यहां 2014 में उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा के राजीव गुंबर जीते।

saharanpur nagar seat

सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटर्स?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,, सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,49,364 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इनमें से 1,90,567 पुरुष और 1,58,770 महिला वोटर्स हैं।

2012 में सहारनपुर नगर सीट पर पहला चुनाव

2012 में हुए यूपी विधानसभा इलेक्शन में इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल जीते। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सलीम अहमद को 12,626 मतों के अंतर से हराया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 85,170 वोट मिले जबकि कांग्रेस कैंडिडेट के पक्ष में 72,544 वोट गिरे।

2014 के लोकसभा चुनाव में यहां के विधायक राघव लखनपाल सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद बन गए तो इस सीट पर उसी साल उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में भाजपा के राजीव गुंबर जीते। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संजय गर्ग को 26,667 वोटों से शिकस्त दी। इस चुनाव में राजीव गुंबर को 1,08,306 वोट मिले जबकि संजय गर्ग ने 81,639 वोट हासिल किया।

चुनाव में मुस्लिम आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका

सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में 20-25 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है जो चुनाव के जीत हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट एक नजर में

  • यह विधानसभा सीट नंबर 3 है
  • जिला: सहारनपुर
  • लोकसभा क्षेत्र: सहारनपुर
  • क्षेत्रफल: 3,689 वर्ग किमी
  • जनसंख्या: 34,66,382 (78% सामान्य, 22% एससी)
  • साक्षरता: 60%
  • शहरीकरण: 30%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+