UP Election 2017: जानें चंदौसी विधानसभा की खास बातें, जहां से बसपा जीती है सिर्फ 1 बार
चंदौसी। संभल जिले के अंतर्गत चंदौसी विधानसभा की 31वीं सीट है।

इस सीट से 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी थी और भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर थी। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः बहुजन समाज पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस थी।
2012 के चुनाव परिणाम
- विजेता- समाजवादी पार्टी के लक्ष्मी गौतम
- प्राप्त मत- 55,871
- मत प्रतिशत-29.11%
- उप विजेता- भारतीय जनता पार्टी की गुलाब देवी
- प्राप्त मत-51,864
- प्राप्त मतों का अंतर- 4,007
- यह सीट सुरक्षित है।
- 2012 विधानसभा के चुनाव में इस सीट पर 3,15,211 मतदाता थे।
- 1962 से सीट के अस्तित्व में आने के बाद यहां से कांग्रेस और भाजपा अब तक 4 -4 बार, सपा 2 बार और बसपा ने सिर्फ 1 बार जीत हासिल की है।
- यह सीट संभल लोकसभा के अतंर्गत आती है।
- 2012 के चुनाव में इस सीट से 14 प्रत्याशी मैदान में थे।












Click it and Unblock the Notifications