Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानकारी: आपका हैंडवॉश आपको देता है बीमारियों की सौगात, जानें कैसे?

नई दिल्ली। हम और आप अपने बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने की शिक्षा देते है। विज्ञापन देखकर हम अपने घरों में हैंडवॉश का इस्तेमाल करते है, लेकिन आज आप के फेवरेट हैंडवॉश से जुड़ा जो सच आपके सामने लाने वाले हैं, उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। आपको बता दें जिस हैंडवॉश को सुरक्षित मानकर आप बेझिझक इस्तेमाल करते आ रहे हैं वो ही आपके घर में बीमारियां फैला रहा है।

handwash

बीमारी फैला रहा है आपका हैंडवॉश

एंटी बैक्‍टीरियल के तौर पर इस्‍तेमाल किए जाने वाले साबुन और हैंडवॉश बैक्‍टीरिया को मारने के बजाए, उनको पनपने में और भी ज्‍यादा मदद कर रहे हैं। चौंकिए मत। ये हम नहीं बल्कि वैज्ञानिकों का दावा है। रिसर्च के मुताबिक हैंडवॉश बैक्टीरिया को मारने के बजाए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और भी ज्‍यादा बढ़ा देते हैं। विशेषज्ञों की माने तो असल में एंटी-बैक्टीरियल एजेंट्स और बैक्टीरिया के बीच बेहद गहरा रिश्ता होता है। ये बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करते हैं।

रिसर्च का दावा

रिसर्च के मुताबिक एंटी बैक्टीरियल एजेंट्स और बैक्टीरिया के बीच हाई एसोसिएशन है, यही हाई एसोसिएशन एंटीबायोटिक्स के लिए प्रतिरोधी हो जाता है। ऐसे में अगर बैक्‍टीरिया एंटीबायोटिक एजेंट्स के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर लेता है तो उसपर इनका असर होना बंद हो जाता है और उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। रिसर्च के मुताबिक बैक्टीरिया Triclosan नाम का एंटीमाइक्रोबाइल प्रतिरोधी क्षमता को खुद की बढ़ावा देता है। इस प्रतिरोधक क्षमता के वकास के बाद इन बैक्टीरिया पर एंटी बैक्टीरियल का असर नहीं होता। ऐसे में आपका हैंडवॉश आपको बचाने के बजाए आपको नुकसान पहुंचा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+