भारत V/s पाकिस्तान: पढ़ लीजिए किसमें कितना है दम?

नई दिल्‍ली। रविवार को हुए उरी आतंकी हमले के देश के नागरिकों का मत है कि पाकिस्‍तान को उसकी भाषा में ही जवाब देना चाहिए।

प्‍यू रिसर्च की ओर से हुए एक सर्वे में भी 60% से ज्‍यादा भारतीय पाक के खिलाफ मिलिट्री एक्‍शन के पक्ष में हैं। सेना की ओर से भी कहा गया है कि पाक पर कार्रवाई कैसे करनी है और कहां करनी यह सेना तय करेगी।

ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ऐसा हुआ तो फिर भारत, पाकिस्‍तान की तुलना में कहां खड़ा नजर आता है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ष 1947, वर्ष 1965, वर्ष 1971 और वर्ष 1999 में चार युद्ध हो चुके हैं और चारों ही युद्धों में भारत ने अपनी श्रेष्‍ठता साबित की है।

आइए आज आपको बताते हैं कि सेना, हथियारों और सैनिकों के मामले में दोनों देश एक-दूसरे को कैसे टक्‍कर दे रहे हैं।

इंडियन आर्मी नंबर तीन तो पाक नंबर आठ

इंडियन आर्मी नंबर तीन तो पाक नंबर आठ

जहां भारत की सेनाएं दुनिया में तीसरी सबसे ताकवतर सेनाओं में शुमार हैं तो वहीं पाकिस्‍तान इस लिस्‍ट में आंठवें नंबर पर है। भारत सिर्फ अमेरिका और चीन से ही पीछे है।

पाक अभी बहुत पीछे

पाक अभी बहुत पीछे

जहां भारत का डिफेंस बजट 51 बिलियन डॉलर है तो वहीं पाकिस्‍तान का डिफेंस बजट सिर्फ सात बिलियन डॉलर है।

पाक को करनी होगी मेहनत

पाक को करनी होगी मेहनत

इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज के पास इस समय 1,325,000 एक्टिव पर्सनल हैं और 1,55,000 रिजर्व पर्सनल हैं। पैरामिलिट्री संख्‍या 2,288,407 है। ऐसे में कुल संख्‍या 4,768,407 पहुंचती है। वहीं पाकिस्‍तान आर्म्‍ड फोर्सेज के पास 643,800 ऑफिसर्स और जवान हैं। रिजर्व पर्सनल 513,000 हैं पैरामिलिट्री 304,000 और कुल संख्‍या 1,460,800 के आसपास पहुंंचती है।

पाक कुछ ही पीछे

पाक कुछ ही पीछे

भारत के पास इस समय 3,274 से ज्‍यादा बैटल टैंक्‍स हैं। जबकि पाकिस्‍तान के पास 2,411 बैटल टैंक्‍स मौजूद हैं।

पाक के पास सिर्फ 10

पाक के पास सिर्फ 10

जहां भारत के पास इस समय 24 प्रिंसिपल सरफेस कॉम्‍बेटेंट हैं जबकि पाक के पास सिर्फ 10 हैं। वॉरशिप्‍स किसी भी देश के पास ऐसे हथियार होते हैं जिन्‍हें युद्ध के समय जमीन, पानी और हवा कहीं पर भी दुश्‍मन पर सीधा निशाना लगाया जा सकता है।

पानी में भी मात खाएगा पाक

पानी में भी मात खाएगा पाक

भारत के पास इस समय टैक्टिकल सबमरींस की संख्‍या 15 है जबकि पाक के पास सिर्फ आठ टैक्टिकल सबमरींस हैं।

पाक के पास 423 कॉम्‍बेट जेट्स

पाक के पास 423 कॉम्‍बेट जेट्स

भारत के पास जहां इस समय 870 कॉम्‍बेट एयरक्राफ्ट्स हैं तो वहीं पा‍क के पास सिर्फ 423 कॉम्‍बेट एयरक्राफ्ट्स हैं।

 मिसाइलें पाक के पास ज्‍यादा

मिसाइलें पाक के पास ज्‍यादा

मिसाइलों की संख्‍या में पाक जरूर भारत पर भारी पड़ता नजर आता है। भारत के पास जहां सिर्फ 54 स्‍ट्रैटेजिक मिसाइल हैं तो वहीं पाकिस्‍तान के पास 60 मिसाइलें हैं।

परमाणु हथियार पाक के पास ज्‍यादा

परमाणु हथियार पाक के पास ज्‍यादा

एक रिपोोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान के पास इस समय 120 से 130 परमाणु हथियार हैं तो भारत के पास यह संख्‍या 100 से 120 के बीच ही है। यह बात थोड़ी चिंताजनक जरूर हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+