यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आगरा ग्रामीण विधानसभा का पहला चुनाव रहा बीएसपी के नाम
आगरा जिले में आने वाली आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। यहां 2012 में पहली बार हुए चुनाव में बीएसपी ने जीत दर्ज की थी।

विधानसभा नंबर: 90
जिला एवं लोकसभा सीट: आगरा
जनसंख्या: 4418797
साक्षरता: 60.7 फीसदी
2012 विधानसभा चुनाव परिणाम
इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी के काली चरण सुमन ने 69969 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा की हेमलता को 18846 वोटों के अंतर से हराया था।
2014 लोकसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी के राम शंकर कठेरिया ने बीएसपी के नारायण सिंह सुमन को 300263 मतों के साथ हराया था।












Click it and Unblock the Notifications