यूपी विधानसभा चुनाव 2017: जानिए महाराजगंज विधानसभा सीट के बारे में
वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।
वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था। यूं तो राज्य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज हम आपको महाराजगंज विधानसभा सीट के बारे में बताते हैं।
विधानसभा सीट- महाराजगंज, जिला महाराजगंज
विधानसभा नंबर-318
2012 चुनावों में विजेता- सुदामा
पार्टी- सपा
विजयी वोट- 84581
रनर अप- निमेश मंगल
रनर अप पार्टी- बसपा
रनर अप-वोट- 48426
कुल वोट-216274
जीत का अंतर-36155
महाराजगंज का इतिहास
यह भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित है। इसका जिला मुख्यालय महाराजगंज शहर स्थित है। पहले इस जगह को 'कारापथ' के नाम से जाना जाता था। यह जिला नेपाल के उत्तर, गोरखपुर जिले के दक्षिण, कुशीनगर जिले के पूर्व और सिद्धार्थ नगर व सन्त कबीर नगर जिले के पश्चिम में स्थित है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण स्थल है। 2 अक्टूबर 1989 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन के पावन पर्व पर अस्तित्व में आने वाले महराजगंज जनपद के इतिहास की रूपरेखा पुनर्गठित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।












Click it and Unblock the Notifications