यूपी विधानसभा चुनाव 2017: जमनिया विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

जमनिया, गाजीपुर जिले का अहम शहर है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से जमनिया भी एक अहम विधानसभा सीट है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 379 है।

जमनिया विधानसभा की स्थिति

जमनिया शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है। गंगा नदी इस शहर को दो हिस्सों में बांटती है। एक ओर जमनिया तहसील है और दूसरी ओर जमनिया रेलवे स्टेशन है। नई दिल्ली-पटना रूट का एक अहम रेलवे स्टेशन जमनिया है। ये गाजीपुर के प्रमुख शहरों में शुमार किया जाता है।

zamania

जनसंख्या और साक्षरता दर

2010 की जनगणना के अनुसार जमनिया की जनसंख्या 25831 थी। इनमें 58 फीसदी पुरुष आबादी और 42 फीसदी महिला आबादी हैं। जमनिया की साक्षरता दर 53 फीसदी है। राष्ट्रीय साक्षरता की औसत दर 59.5 फीसदी से ये नीचे है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर 69 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 48 फीसदी है। यहां 19 फीसदी जनसंख्या 6 साल के नीचे है। जमनिया, गाजीपुर जिले एक तहसील है।

2012 में कौन जीता कौन हारा

इस विधानसभा सीट पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले ओमप्रकाश ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उमाशंकर कुशवाहा को हराया था। एसपी उम्मीदवार ओमप्रकाश को जहां 83407 वोट मिले, वहीं बीएसपी के उम्मीदवार उमाशंकर कुशवाहा को 53967 वोट मिले।

गाजीपुर जिले पर एक नजर

गाजीपुर जिला उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में से एक है। गाजीपुर शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। ये जिला भी वाराणसी मंडल में आने वाले चार जिलों में से एक है। गाजीपुर लोकसभा सीट भी है।

गाजीपुर जिले के अंतर्गत 5 तहसीलें आती हैं। गाजीपुर जिला उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा के करीब स्थित है। ये वाराणसी से 80 किमी पूर्व में है। बिहार के प्रवेश केंद्र बक्सर से 50 किमी. दूर है।

गाजीपुर की जनसंख्या

2011 की जनगणना के अनुसार गाजीपुर की आबादी 3622727 थी। इनमें 1856584 पुरुष और 1766143 महिलाएं थी। यहां 52.57 फीसदी पुरुष आबादी है वहीं करीब 47.43 फीसदी आबादी महिलाओं की हैं। यहां साक्षरता दर 74.27 फीसदी है। जो औसत राष्ट्रीय साक्षरता दर से ज्यादा है। पुरुषों की साक्षरता दर 85.77 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 62.29 फीसदी है।

गाजीपुर शहर में गाजीपुर एयरपोर्ट भी है। ये एयरपोर्ट गाजीपुर मऊ रोड पर स्थित है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस एयरपोर्ट की ऑपरेटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+