यूपी विधानसभा चुनाव 2017: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

रोहनिया उत्तर प्रदेश की अहम विधानसभा सीट है। यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में इस सीट का नंबर 387 है। ये वाराणसी संसदीय क्षेत्र में आता है।

rohaniya

विधानसभा सीट का नंबर 387

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा में 316973 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें 179286 पुरुष वोटर हैं वहीं 137684 महिला वोटर हैं।

2012 में कौन जीता-कौन हारा

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने 57812 वोट हासिल किए थे।

उन्होंने बहुजन समाज पार्टी रमाकांत सिंह को हराया, जिन्हें 40229 वोट मिले। इस चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत 60.35 फीसदी रहा था।

अनुप्रिया पटेल के सांसद बनने के बाद कराया गया उपचुनाव

हालांकि 13 सितंबर 2014 को यहां उपचुनाव कराया गया क्योंकि अनुप्रिया पटेल ने रोहनिया विधानसभा सीट छोड़ दिया। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से चुनाव लड़ा और जीत भी गई।

सांसद बनने के बाद उन्हें रोहनिया सीट छोड़नी पड़ी। लोकसभा चुनाव के दौरान अपना दल और बीजेपी का गठबंधन हुआ था जिसका फायदा अनुप्रिया पटेल को मिला।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। इस बीच 2015 में अपना दल ने उन्हें अपनी पार्टी से निकाल दिया।

2014 में हुआ था उपचुनाव

2014 में रोहनिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के महेंद्र एस. पटेल ने जीत हासिल की।

उन्होंने अपना दल की उम्मीदवार कृष्णा पटेल को हराया। एसपी उम्मीदवार महेंद्र एस. पटेल को 76121 वोट मिले, जबकि कृष्णा पटेल को महज 61672 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+