यूपी विधानसभा चुनाव 2017: दुद्धी विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज बात करेंगे दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र सोनभद्र जिले में आता है। इस इलाके की आबादी करीब 1 लाख 75 हजार के आस-पास है।

dudhi

इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में टक्कर रहती है। हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां से एक निर्दलीय प्रत्याशी रूबी प्रसाद की जीत हुई थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नरेश कुमार को करीब 6 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। दुद्धी विधानसभा सीट आरक्षित सीट है।

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी खास बातें...

- विधानसभा क्षेत्र संख्या: 403
- दुद्धी विधानसभा सीट सोनभद्र जिले की अहम सीट है।
- यहां की कुल आबादी 2 लाख के करीब है।

- यहां रेलवे स्टेशन भी है।

2012 के विधानसभा चुनाव का परिणाम

- वर्तमान विधायक: रूबी प्रसाद
- विजयी पार्टी: निर्दलीय
- कुल वोट मिले: 42028
- दूसरे नंबर पर रहे: नरेश कुमार
- पार्टी: समाजवादी पार्टी
- कुल वोट मिले: 35989
- नरेश कुमार को रूबी प्रसाद ने करीब 6 हजार वोटों से शिकस्त दी थी।

सोनभद्र जिले पर एक नजर:

- सोनभद्र जिला उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।
- इसकी सीमाएं देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से छूती हैं।
- इस जिले का क्षेत्रफल 6788 वर्ग किलोमीटर है।
- यहां की जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 18,62,559 थी। इनमें पुरुषों की आबादी 9,71,344 और महिलाओं की संख्या 8,91,215 है।
- इस जिले में 1000 पुरुषों पर 918 स्त्रियां हैं।
- शैक्षिक अनुपात 64 फीसदी है। जिनमें पुरुष 74.92 फीसदी और महिलाएं 52.14 फीसदी शिक्षित है।
- सोनभद्र जिला इंडस्ट्रियल जोन में आता है। यहां बाक्साइट, चूनी पत्थर, कोयला और सोने की खदानें है।
- सोनभद्र को 'देश की ऊर्जा राजधानी' माना जाता है। यहां बिजली उत्पादन के लिए कई संयंत्र और इकाईयां काम कर रही हैं।
- सोनभद्र शहर रेल मार्ग के जरिए दिल्ली, इलाहाबाद, रांची और पटना से जुड़ा हुआ है।
- हवाई मार्ग से पहुंचने के लिए आपको वाराणसी एयरपोर्ट उतरना होगा। वहां से सड़क मार्ग के जरिए इस जिले तक पहुंचा जा सकता है।
- रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र जिले का हेडक्वार्टर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+