यूपी विधानसभा चुनाव 2017: चुनार विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

चुनार, मिर्जापुर जिले का ही नहीं उत्तर प्रदेश का बेहद अहम और प्राचीन शहर है। इसकी गिनती बेहद पुराने शहरों में की जाती है। देश के कई बड़ों इलाकों की ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। चुनार यूपी का 398वां विधानसभा क्षेत्र है।

chunar

मिट्टी के बर्तनों के लिए जाना जाता है चुनार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात चुनार से होकर गुजरती है। चुनार मिट्टी के बर्तनों के काम के लिए और मिट्टी के खिलौनों के लिए खास तौर से जाना जाता है।

औसत साक्षरता दर पर एक नजर

2011 की जनगणना के अनुसार चुनार की जनसंख्या 37185 थी। इनमें 53 फीसदी पुरुष और 47 फीसदी आबादी महिलाओं की थी।

चुनार की औसत साक्षरता दर 57 फीसदी थी। जो राष्ट्रीय साक्षरता दर की औसत 59.5 फीसदी कम है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर 66 फीसदी और महिलाओं की 47 फीसदी है। यहां 16 फीसदी आबादी 6 वर्ष से कम है।

यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। खेती करने वाले अधिकांश लोग मॉनसून पर निर्भर करते हैं। मौसम का असर उनकी खेती पर नजर आता है।

पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र

चुनार की खूबियों की बात करें तो ये पर्यटकों को लुभाने में खास स्थान रखता है। यहां बेहद खास प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। यहां एक गुफा में स्थित दुर्गा मंदिर आस्था की खास तस्वीर को पेश करता है।

चुनार से बॉलीवुड और छोटे पर्दे का भी नाता रहा है। यहां पर बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग हुई थी। 90 के दशक में दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक चंद्रकांता की बैकग्राउंड स्टोरी यहीं से जुड़ी हुई थी। कुछ हिस्सों की शूटिंग इसी इलाके में हुई थी। पूरा धारावाहिक देवकी नंदन खत्री के उपन्यास पर आधारित था।

2012 में कौन जीता, कौन हारा

2012 में चुनार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के जगतंबा सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के घनश्याम को हराया। एसपी के जगतंबा सिंह को 67265 वोट मिले, वहीं बीएसपी के घनश्याम को 46557 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+