अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी ये बातें कभी नहीं भूलेंगे आप
Recommended Video

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। उनके जाते ही पूरे भारत के शोक की लहर दौड़ गई है। देशहित में दिये गये अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। खैर हम यहां उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे पलों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो अविस्मरणीय हैं।

PICS: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ अति दुर्लभ तस्वीरें
अपने राजनीतिक जीवन में विपक्षियों का दिल जीतने वाले अटल बिहारी वाजपेयी के दामन पर किसी ने दाग नहीं लगा पाया। 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजेपेयी अपने राजनीतिक जीवन में सभी के प्रिय रहे। आइये हम आपको दिखाते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ दुर्लभ तस्वीरें। सभी तस्वीरें देखने के लिये क्लिक करें- http://bit.ly/atal-rare-pics
अटल-आडवाणी-जोशी की बिखर गई आज मशहूर तिकड़ी
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी को खड़ी करने वाली मशहूर तिकड़ी भी बिखर गई है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की जोड़ी लंबे वक्त तक एक भाजपा की पहचान रही। इन तीनों नेताओं ने ही भारतीय जनता पार्टी को एक छोटी पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी बनाया और सरकार भी बनाई। अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा लाकृष्ण आडवाणी और जोशी भी अब पार्टी में हाशिए पर हैं, लेकिन एक वक्त था जब इस तिकड़ी के लिए नारे बनते थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिये क्लिक करें- http://bit.ly/atal-advani-joshi
अटल बिहारी वाजपेयी के 5 चुनिंदा VIDEO आप जरूर देखना चाहेंगे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक सशक्त राजनेता के साथ-साथ, शानदार वक्ता और कवि भी हैं। कई बार अपने भाषणों के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों की तालियां भी बटोरीं। अक्सर, मुस्कुराते रहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी इसी अंदाज में सदन में भाषण देते थे। अटल बिहारी वाजपेयी का साल 1997 का ये वीडियो काफी कुछ कहता है।
सभी वीडियो देखने के लिये क्लिक करें - http://bit.ly/atal-rare-videos
अटल बिहारी वाजपेयी की 5 चुनिंदा कविताएं
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं हमेशा ही एक संदेश देती हैं। कभी उदासी, कभी व्यंग्य, कभी क्रोध के भाव समेटे कविताएं उनके चाहने वालों के बीच उनको अलग श्रेणी में स्थापित करती हैं। उनकी कुछ कविताएं तो लगभग सभी की जुबान पर हैं। अटल बिहारी ने अपने संघर्षों को कविताओं के माध्यम से बखूबी उतारा। ये उनकी 5 सर्वश्रेष्ठ कविताएं कही जा सकती हैं जिन्होंने खूब प्रसिद्धियां बटोरीं। अटल जी की कविताएं- http://bit.ly/atal-poems
मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देंगे अटल बिहारी वाजपेयी के ये 10 विचार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ भाजपा के ही नहीं, देश के उम्दा नेताओं में शुमार हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की बातें, उनकी कविताएं, उनके विचार सभी काफी प्रेरणादायक हैं। दिल से कवि रहे वाजपेयी के ये 10 विचार आपको भी प्रेरणा से ओत-प्रोत कर देंगे। पढ़िए उनके ये 10 खास विचार, जो आपको जीवन में मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत देंगे।
अटल जी की कलम से निकले विचार- http://bit.ly/quotes-of-atal
कानपुर में पढ़ाई के दौरान क्लास बंक करते थे अटल जी, पढ़िए ये अनकहे किस्से
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। पूर्व पीएम से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी एम्स पहुंच रहे है। आज हम आपकों को उनकी पढ़ाई से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताने जा रहे है।
अटल जी से जुड़े किस्से - http://bit.ly/unknown-story-of-atal
अटल बिहारी वाजपेयी को जब कविता पाठ के दौरान लड़कियों ने किया हूट
वाजपेयी सिर्फ एक अच्छे नेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे कवि भी थे। उनकी साहित्यिक रचनाएं उनके समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। 'मौत से ठन गई', 'दो अनुभूतियां', 'एक बरस बीत गया' के अलावा कई ऐसी रचनाएं हैं, जिन्हें वाजपेयी के समर्थक काफी पसंद करते हैं। लिखने में वाजपेयी की रूचि कॉलेज दिनों से ही थी। शब्दों को वो इस तरह कविता में पिरोते थे कि पढ़ने वाले का मन खुश हो जाता। उनकी कविता सुनकर तो एक बार लड़कियों ने हूटिंग भी करनी शुरू कर दी थी। पढ़ें पूरी कहानी- http://bit.ly/2vPEhSe
जब मोदी से बोले वाजपेयी- ऐसे भागने से काम नहीं चलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 90 के दशक में राजनीति छोड़ने का मन बना चुके थे। वह अज्ञातवास में थे और अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अटली बिहारी वाजपेयी अमेरिका के दौरे पर पहुंचे। वाजपेयी को किसी ने बताया कि नरेंद्र मोदी भी यहीं पर हैं। इस बात का पता चलते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को बुलाया। क्लिक करें और पढ़ें क्या-क्या मोदी को कहा अटल जी ने - http://bit.ly/atal-to-modi
VIDEO: आपको याद है अटल जी का स्कूल चले हम वाला गीत
वाजपेयी बच्चों की शिक्षा के बड़े पक्षधर थे। उनकी शिक्षा निती से देश को काफी फायदा हुआ। ये वाजपेयी की ही देन थी कि देश में 6 से 14 साल के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा मुफ्त हुई। वाजपेयी ने ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'स्कूल चले हम' अभियान को शुरू किया था। ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि दूरदर्शन पर आने वाला लोकप्रिय ऐड 'स्कूल चले हम' के पीछे उन्हीं का दिमाग था। क्लिक करें और देखें वीडियो- http://bit.ly/school-chalein-hum












Click it and Unblock the Notifications