एक और टाइटैनिक जो वर्ष 2017 में टकराएगा एक आइसबर्ग से

बीजिंग। अप्रैल 1912 में दुनिया ने टाइटैनिक हादसे के साथ ही एक ऐसी ट्रेजेडी देखी जिसे कोई आजतक नहीं भुला पाया है। 100 वर्ष से ज्‍यादा का समय बीत जाने के बाद भी आज की पीढ़ी भी उस हादसे से वाकिफ हैं।

अब उसी हादसे को एक बार फिर से देखने के लिए तैयार हो जाइए। सुनकर आप चौंक गए न लेकिन चीन की एक कंपनी ने तो कुछ ऐसा ही मन बनाया है।

हादसे वाली रात टाइटैनिक में सर्व किया गया मेन्यू

चीन की एक कंपनी अब हूबहू टाइटैनिक जैसे दिखने वाले एक जहाज का निर्माण कर रही है। 150 मिलियन डॉलर से तैयार हो रहे, इस जहाज को वर्ष 2017 में जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

आगे की स्‍लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए इस टाइटैनिक से जुड़ी कुछ खास बातें।

150 मिलियन डॉलर की लागत

150 मिलियन डॉलर की लागत

इस टाइटैनिक को चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित डेयिंग क्‍यूआई नदी पर रखा जाएगा। इसके निर्माण में क्विकसिंग एनर्जी इनवेस्‍टमेंट कंपनी 150 मिलियन डॉलर खर्च कर रही है।

हाई-टेक सिम्‍यूलेटर्स

हाई-टेक सिम्‍यूलेटर्स

इन टाइटैनिक में हाई-टेक सिम्‍यूलेटर्स लगे हैं। इन हाई टेक सिम्‍यूलेटर्स की वजह से ही पर्यटकों को वर्ष 1912 में में हुए हादसे में ले जाया जाएगा जब यह शिप एक आइसबर्ग से टकराएगी।

कितना खर्च

कितना खर्च

इस टाइटैनिक को देखने के लिए आपको करीब 456 डॉलर रुपए की फीस देनी होगी। इसे वर्ष 2017 में आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस शिप के लिए 5,000 टिकट्स की बिक्री 15 जून 2015 से इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

एकदम पुराने टाइटैनिक जैसा नया टाइटैनिक

एकदम पुराने टाइटैनिक जैसा नया टाइटैनिक

कंपनी ने इस बात में कोई कसर नहीं रखी है कि उसकी यह शिप पुराने टाइटैनिक से किसी भी तरह से कम साबित हो। इसका इंटीरियर भी एकदम पुराने वाले टाइटैनिक की तरह ही है।

लास वेगास स्‍टाइल का एंटरटेनमेंट

लास वेगास स्‍टाइल का एंटरटेनमेंट

इस शिप पर लोगों का एक बॉलरूम, पूल साइट पार्टीज करने की लग्‍जरी के साथ ही उन्‍हें लास वेगास स्‍टाइल का एंटरटेनमेंट शिप पर ही मुहैया कराया जाएगा।

लाइट से लेकर खाना तक पुराने टाइटैनिक जैसा

लाइट से लेकर खाना तक पुराने टाइटैनिक जैसा

इस शिप पर लोगों को वही खाना सर्व किया जाएगा जो वर्ष 1912 में पुरानी वाली शिप पर सर्व किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं शिप की लाइटिंग से लेकर इसके डोर हैंडल्‍स तक एक दम पुरानी वाली शिप जैसे ही होंगे।

पुराने टाइटैनिक की कीमत

पुराने टाइटैनिक की कीमत

वर्ष 1912 में जो शिप डूबी थी उसकी वास्‍तविक कीमत 4.9 पौंड थी और आज के समय में अगर उसकी कीमत का हिसाब लगाएं तो यह करीब 110 मिलियन पौंड बैठती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+