Video- इस 5 साल की बच्ची ने माइकल जैक्सन को भी पीछे छोड़ दिया
नई दिल्ली। अक्सर आपने स्कूल में छोटे बच्चों को वार्षिक महोत्सव या कई अन्य मौकों पर डांस करते देखा होगा। लेकिन बहुत ही कम ऐसा हुआ होगा कि 5 साल से कम के बच्चें माइकल जैक्सन जैसे पॉप स्टार को भी स्टेज पर फीका कर दें।[देखिये अजब दुल्हन की गजब एंट्री]

यू ट्यूब पर महज पांच साल की बच्ची जिसका नाम एलिसा है उसने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया। इलिसा का जबरदस्त टैप डांस आपको अपनी जगह से उठकर ताली बजाने के लिए मजबूर कर देगा।
इस वीडियों में जिस तरह से एलिसा अपनी भाव भंगिमाओं और जबरदस्त अंदाज से लोगों को अपनी ओर खींचती है उसे देखकर लोग पूरे समय जोरदार तालियां बजाते रहते हैं। वहीं वीडिया में एलिसा के दादा जोर-जोर से चिल्लातें है कि ये मेरी बच्ची है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 66 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि इससे अधिक लोगों ने फेसबुक सहित अन्य साइट पर साझा किया है।












Click it and Unblock the Notifications