Pregnant before Marriage: शादी से पहले ये बॉलीवुड सेलिब्रिटिज हो गयी थीं प्रेग्नेंट

ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। जब उन्हें इसका पता चला तो कई ने शादी कर ली और कई आज भी बिना शादी के बच्चों की देखरेख कर रही हैं।

Alia Bhatt and Kalki Koechlin

Recommended Video

      Bollywood की से Actress शादी से पहले ही हो गईं थीं प्रेग्नेंट | वनइंडिया हिंदी *News

      Pregnant before Marriage: नीना गुप्ता से लेकर आलिया भट्ट तक ऐसी दर्जनों अभिनेत्रियों की एक लिस्ट है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थीं। कुछ ने इसकी जानकारी शादी होते ही शेयर की, जैसे सेलिना जेटली के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने शादी से पहले ही बच्चों को जन्म दे दिया था और शादी करने के बाद अपने फैन्स को इसके बारे में बताया।

      आलिया भट्ट
      बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की शादी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट शादी के दौरान 2 महीनों से प्रेग्नेंट थी। बाद में उन्होंने खुद ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर दी। दरअसल, शादी के कुछ महीनों बाद ही इन्होने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, Our baby ..... coming soon, जिसका मतलब था कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गयी और दोनों को यूजर्स ने खूब ट्रोल किया। आख़िरकार, 16 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया।

      नेहा धूपिया
      बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी रियल्टी शो MTV Roadies की जज नेहा धूपिया ने मॉडल अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी की थी। शादी के दौरान वे 3 महीने पहले से ही प्रेग्नेंट थी। बाद में, नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर के माध्यम से अपने बेबी बंप और उनके पति अंगद बेदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा Here's to new beginnings। 18 नवंबर 2018 को नेहा धूपिया ने एक लड़की को जन्म दिया।

      कल्कि कोचलिन
      कल्कि कोचलीन ने 1 सितंबर 2019 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बारे में जानकारी दी। दोनों पिछले कई सालों से रिलेशन में थे लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। सितंबर के अंत में कल्कि ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे पिछले 5 महीनों से प्रेग्नेंट है। इसके 4 महीनों बाद ही कल्कि ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। अब दोनों बच्चे की को-पेरेंटिंग कर रहे है।

      दिया मिर्ज़ा
      दिया मिर्जा की शादी बिजनेसमैन वैभव रेखी से हो चुकी है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दिया ने बेबी बंप के साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी अपने फैन्स के साथ साझा की। दिया के इस प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके पति वैभव रेखी को बधाई दी, मगर कई फैन्स ने उनके शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने पर सवाल खड़े कर दिए थे। 14 मई 2021 को दिया मिर्जा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया।

      कोंकणा सेन शर्मा
      दो बार की नेशनल अवॉर्ड विजेता कोंकणा सेन शर्मा की शादी अभिनेता रणवीर शौरी के साथ शादी हुई जिन्हें वे पिछले कई सालों से डेट कर रही थी। 15 मार्च 2011 को कोंकणा ने एक लड़के को जन्म दिया। गौरतलब है कि अपनी शादी के लगभग 6 महीने बाद ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। कोंकणा के बच्चे को जन्म देने के बाद उन पर और उनके पति रणवीर शौरी पर बहुत सवाल उठाए गए और यह भी कहा गया कि उनकी दोनों की शादी से पहले से ही कोंकणा प्रेग्नेंट थी। हालांकि दोनों लोग सितंबर 2015 में अलग हो गए और अगस्त 2020 में तलाक ले लिया।

      नताशा स्ताकोंविक
      नताशा स्ताकोंविक, सर्बियन डांसर और मॉडल है। 31 मई 2020 को नताशा ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या संग शादी की। 1 जनवरी 2020 को हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान'। गौरतलब है कि 31 मई 2020 को शादी के दौरान नताशा प्रेग्नेंट थी जिसकी फोटो हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। नताशा ने 30 जुलाई 2020 को एक लड़के को जन्म दिया जिसका नाम 'अगस्त्य' रखा गया। शादी के अनुसार देखा जाए तो नताशा ने 2 महीनों में ही बच्चे को जन्म दिया, यानि शादी के समय वह लगभग 7 महीनों से प्रेग्नेंट थी।

      नीना गुप्ता
      मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी डायरेक्टर नीना गुप्ता ने 80 के दशक में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स को लम्बे समय तक डेट किया लेकिन शादी कभी नहीं की। कुछ समय बाद, नीना ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताया और 1989 में मसाबा को जन्म दिया। हालांकि, विव रिचर्ड्स ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इंकार कर दिया जिसके बाद नीना ने मसाबा को अकेले ही पाला। साल 2008 में नीना गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।

      महिमा चौधरी
      अभिनेत्री महिमा चौधरी का टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से कुछ समय तक अफेयर चला लेकिन बाद में यह जल्दी ही टूट गया। महिमा ने लिएंडर से अपने ब्रेकअप के बाद आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी संग 19 मार्च 2006 को शादी की। दोनों की शादी के कुछ महीने बाद ही महिमा ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। खबरों के अनुसार महिमा चौधरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी जोकि उन्होंने छुपाने का प्रयास किया। महिमा ने 2007 में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। कुछ सालों बाद, दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और अब महिमा अपनी बेटी की सिंगल पेरेंट है।

      सेलिना जेटली
      सेलीना जेटली ने 3 जुलाई 2011 को ऑस्ट्रियाई व्यवसायी पीटर हाग से शादी की। सेलिना और पीटर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। गौरतलब है कि अपनी शादी के कुछ महीनों बाद ही सेलिना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जबकि बताया जाता है कि सेलिना ने अपनी शादी से पहले ही इन जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था और फिर पीटर से शादी की, हालांकि सेलिना ऐसी खबरों को शुरुआत से ही ठुकराती आई है। वर्ष 2017 में सेलिना को फिर से जुड़वा बच्चे हुए थे लेकिन इनमें से एक बच्चा कुछ महीनों के अंदर ही मर गया।

      गेब्रियल डेमेट्रियड्स
      दक्षिण अफ्रीकी मॉडल और डायरेक्टर, गेब्रियल डेमेट्रियड्स और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल 2018 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की। अप्रैल 2019 में अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि गेब्रियल प्रेग्नेंट है और जुलाई में गेब्रियल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया। बिना शादी किए बच्चा होने पर सवाल पूछे जाने पर अर्जुन रामपाल ने कहते है कि अभी ऐसा नहीं लगता कि हमें शादी की जरूरत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+