अगले बरस तू जल्दी आना: ढ़ोल नगाड़े के साथ बप्पा की विदाई, MP में हादसा

मुंबई। 10 दिनों के उत्सव के बाद आज धूमधाम से बप्पा की विदाई हो गई। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र और देश के अलग-अलग हिस्सों में विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा का विसर्जन हो गया। पूणे में झमाझम बारिश के बीच गणपति की विदाई हुई।

ganesh

भक्तों ने ढ़ोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को विदाई दी। इस मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती हुई। लालबाग के राजा का विर्सजन अनोखे अंदाज में हुआ। देखिए बप्पा के विदाई की मनमोहक तस्वीरें...

ganesh5

मरीन इंजिनीयरिंग का इस्तेमाल करते हुए गुजरात की एक शिपिंग कंपनी से लालबाग के राजा के मंडल ने हाइड्रॉलिक लिफ्ट का प्लेटफार्म बनवाया। इसमें बाप्पा के भव्य मूर्ति को समंदर में तीन बार विधिवत तरीके से डूबा कर विसर्जित किया गया।

ganesh2

बप्पा के विसर्जन के दौरान अभिनेता ऋषि कपूर पत्रकारों से भिड़ गए। विसर्जन के दौरान उन्होंने पत्रकारों को धक्का मारा और हाथ उठाया। उनके साथ भाई रणधीर कपूर भी मौजूद थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

rishi

देशभर से सैकड़ों लोग मुंबई में बप्पा के दर्शन करने आए थे। विसर्जन के दौरान हजारों की तादात में लोग मौजूद थे। सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए थे। पुलिस की विशेष रिजर्व टीमें भी रखी गई थी।

ganesh3

पुलिस ने गिरगांव चौपाटी पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी थी। विसर्जन के रुट और 100 से ज़्यादा विसर्जन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने अपने परिवार के साथ मिलकर बप्पा को विदाई दी।

ganesh 4

वहीं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बप्पा की विदाई में हिस्सा लिया। उनके साथ अपना परिवार भी मौजूद था। मध्य प्रदेश में गणेश मूर्तियों के विसर्जन के दौरान नदी-तालाबों में 21 लोग डूब गए. इन हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं।

ganesh4

गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसों में रतलाम जिले में सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत हो गई। बप्पा की विदाई में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। लोग बप्पा के दर्शन के लिए विसर्जन स्थल पर जमा हुए थे।

ganesh7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+