Teachers Day 2024: टीचर्स डे पर देखें ये मजेदार मीम्स, नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Teachers Day 2024 Memes: हर साल 5 सितंबर को पूरे भारत में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था जो एक चिंतक और स्कॉलर भी थे।
इस दिन को खास बनाने और अपने गुरु यानी टीचर्स को खास फील कराने के लिए छात्र कुछ न कुछ स्पेशल करते हैं। हालांकि, इस साल, इंटरनेट पर मज़ेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिन्होंने सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया है।

ये मीम्स आपको बचपन की यादें ताजा कर देंगी। आपको अपने स्कूल-कॉलेज की भी याद आने लगेगी।
शिक्षा देने वाली टीचर मां की तरह...
मां की तरह शिक्षा देने वाली टीचर..!
सिर्फ टीचर नहीं , बल्कि मां के बराबर है।। जो बच्चों अपने बच्चों की तरह समझती है और उनकी बेटी भी यहीं बैठी हुई है..!!
5 सितंबर शिक्षक दिवस..!
गिफ्ट लाया गिफ्ट...
सोशल मीडिया र एक यूजर ने एक ग्राफिक्स शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार हैं। उन्हें टीचर के रूप में दिखाया है, और वे अपने स्टूडेंट्स से गिफ्ट लाने को कह रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि गिफ्ट लाया गिफ्ट...
टीचर समझाते हुए कैसे दिखते हैं..
एक यूजर्स ने बड़े ही हास्यपूर्ण ढंग से लिखा है कि शिक्षक कुछ समझाते समय कैसे सोचते हैं और वास्तव में वे कैसे दिखते हैं। ट्वीट में लिखा है, "अपेक्षा बनाम वास्तविकता: शिक्षक संस्करण," इसके साथ दो विपरीत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
पेन ही पेन होगा
टीचर्स डे पर अधिकांश बच्चों द्वारा शिक्षकों को पेन गिफ्ट में देते है। ऐसी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें अक्षय कुमार, बाबू भैया परेश रावल और श्याम सुनील शेट्टी बैठे हुए हैं, और कह रहे हैं कि आज पेन ही पेन होगा।
टीचर्स डे पर जोक्स भी हो रहे वायरल
टीचर: पप्पू, चलो अब मुझे वॉटर का फॉर्मूला बताओ...
पप्पू-HIJKLMNO
टीचर-गधे! ये क्या बकवास है...
पप्पू- आपने ही तो वॉटर का फॉर्मूला H to O बताया था।
पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?
टीचर-अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?
स्टूडेंट- ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर!
टीचर-क्या बकवास है हिंदी में बताओ?
स्टूडेंट-सुंदर लाल चड्ढा...
मैंने अपना होमवर्क नहीं किया
छात्र:क्या आप मुझे उस चीज़ की सज़ा देंगे जो मैंने नहीं की?
टीचर: बिल्कुल नहीं
छात्र: फिर मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने अपना होमवर्क नहीं किया।
फेसबुक पर चेक करिए
टीचर- बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है...
पप्पू- मैडम फेसबुक पर चेक करिए, मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।
ये मीम्स शिक्षक दिवस समारोह का एक आनंददायक हिस्सा बन गए हैं, जो शैक्षिक अनुभव पर एक हल्का-फुल्का नज़रिया पेश करते हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि शिक्षा एक गंभीर व्यवसाय है, लेकिन सीखने में हमेशा हंसी और खुशी की गुंजाइश होती है।












Click it and Unblock the Notifications