Rakhi Sawant: तमाशे की जिंदगी या जिंदगी का तमाशा: ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ राखी सावंत की अजब कहानी

कोई अपनी ही जिंदगी को पूरा तमाशा बना सकता है, तो वह राखी सावंत है। फ़िल्मी दुनिया, जिसे तमाशा भी कहते है, में अपनी किस्मत आजमाने उतरी राखी आज खुद एक तमाशा बन गयी हैं। राखी सावंत शायद बॉलीवुड की एकमात्र अदाकारा हैं, जिनके काम के बारे में बात नहीं होती, उनके रचे ड्रामे की ही बात होती है।

आजकल राखी सावंत अपने पति आदिल शाह को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसके साथ साल की शुरुआत में राखी ने निकाह किया था। फिर कुछ ही दिनों बाद राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था।

rakhi-sawant

वैसे आदिल शाह, राखी सावंत के जीवन में आने वाले पहले शख्स नहीं हैं। इससे पहले राखी का नाम छह से ज्यादा पुरुषों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें दीपक कलाल और रितेश सिंह प्रमुख थे। कभी स्वयंवर तो कभी कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट के साथ घूमती नजर आने वाली राखी को कभी प्यार भी हुआ या सिर्फ ड्रामा, यह कहना बहुत मुश्किल है।

मीका ने किया 'किस', शुरू हो गई कंट्रोवर्सी
राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है। लेकिन, फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना रियल नाम बदल दिया था। राखी ने साल 1997 में पहली बार 'अग्निचक्र' फिल्म में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जोरू का गुलाम', 'जिस देश में गंगा बहती है', 'मैं हूं ना' जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन, कंट्रोवर्सी में पहली बार राखी सावंत तब आई, जब साल 2006 में एक बर्थडे पार्टी में सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। राखी ने तब मीका के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।

मां पर भी लगाए गंभीर आरोप
सालों पहले 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा था कि जब मीका के साथ विवाद हुआ था, तब उनकी मां जया भेड़ा ने उन्हें मर जाने का श्राप दे दिया था। उनकी माँ ने कहा था कि ये क्या है, तुम्हारे विवाद? काश तुम उस पल ही मर जाती, जिस पल तुम पैदा हुई थी। हालांकि, उनके पति आदिल शाह ने बीते महीने ही आरोप लगाया था कि जब राखी की मां को कैंसर हुआ तब एक्ट्रेस अपनी मां की बीमारी का बहाना करके सबसे पैसे लूटती और इमोशनल होने का ड्रामा करती ।

बिग बॉस में एंट्री को लेकर भी विवाद
बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने के लिए राखी सावंत गाहे-बगाहे अक्सर बिग बॉस के घर में पहुंच ही जाती है। सीजन 15 में राखी सावंत एक बार फिर कंटेस्टेंट बनकर घर में पहुंची और जमकर ड्रामा किया। वहीं बिग बॉस के इस सीजन में राखी फाइनल तक पहुंची और 15 लाख रुपये लेकर क्विट कर गईं। राखी सावंत 'बिग बॉस मराठी सीजन 4' का भी हिस्सा बनीं। यहां भी वो टॉप में पहुंचीं और 9 लाख रुपया कैश लेकर शो को क्विट कर दिया।

इसके बाद राखी सावंत ने खुद स्वीकार किया कि सलमान खान ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। मीडिया के सामने उसने सलमान खान को बधाईंयां दी। ऐसा कहा जाता है कि राखी सावंत अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर सलमान खान से अक्सर काम मांगती रही । वहीं एबीपी की एक खबर के मुताबिक जब उनकी मां की हालत क्रिटिकल थी और उनका इलाज चल रहा था, तब राखी सावंत ने ये भी कहा था कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।

प्यार, स्वयंवर और शादी का 'कंट्रोवर्सी गेम'
सबसे पहले राखी सावंत अभिषेक अवस्थी की वजह से चर्चा में रही थीं। राखी और अभिषेक ने तकरीबन तीन सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने नच बलिए प्रोग्राम में हिस्सा भी लिया था। फिर दोनों अलग हो गए । जब अभिषेक उससे पैचअप करने गए तब राखी ने मीडिया के सामने ही उसे थप्पड़ जड़ दिया था। साल 2009 में राखी सावंत ने एक रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' किया। इस स्वयंवर में राखी सावंत ने एक एनआरआई इलेश पारुंजवाला को पसंद किया और उनसे सगाई की। लेकिन, ये रिश्ता भी नहीं चला और कुछ समय खत्म कर लिया। राखी ने स्वीकारा कि सगाई पैसों के लिए की थी।

'कंट्रोवर्सी मैन' दीपक कलाल से की थी शादी?
इलेश के बाद राखी सावंत सबसे ज्यादा ट्रोल तब हुईं जब उन्होंने 'कंट्रोवर्शियल मैन' दीपक कलाल के साथ रिश्ता जोड़ लिया। इन दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे से शादी का ऐलान किया और शादी की डेट 31 दिसंबर 2018 फाइनल की। वेन्यू भी तय कर लिया। मीडिया के सामने लाइव हनीमून मनाने का भी ऐलान कर दिया। तब इनकी अश्लील बातें भी खूब वायरल हुईं थीं।

यह शादी भी हो नहीं पाई ,महज एक पब्लिसिटी स्टंट था वह। दीपक कलाल के बाद राखी ने रितेश सिंह नाम के शख्स के साथ शादी करने का दावा किया। बिग बॉस 15 में राखी और रितेश ने जोड़ी के रुप में एंट्री ली। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों का रिश्ता टूट गया। बाद में पता चला कि कि रितेश पहले से शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे। इस शादी का भी ड्रामा खत्म हो गया।

शादी के लिए बदला धर्म और उमराह के लिए सऊदी अरब
अब राखी सावंत का नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। साल की शुरुआत में राखी सावंत ने अपने से 6 साल छोटे आदिल दुर्रानी के साथ निकाह कर लिया। मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस मैरिज सर्टिफिकेट से पता चला कि राखी ने धर्म बदल लिया और अपना नाम फातिमा रख लिया है। कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने आदिल पर गंभीर आरोप लगवाकर जेल भिजवा दिया। मीडिया में तब तहलका मच गया जब लोगों ने देखा कि 25 अगस्त, 2023 को राखी सावंत सऊदी अरब उमरा करने पहुंची हैं। 'कंट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत की कहानी यहीं रुकेगी या आगे जारी रहेगी, कोई नहीं जानता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+