इतिहास के पन्नों से- बच्चन कुनबे का ‘सोपान’

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)अब भले ही अमिताभ बच्चन कई भव्य बंगलों के मालिक हो। उनके पास ‘प्रतीक्षा' से लेकर ‘जलसा' नाम के बंगले हो। पर एक दौर में उनके मम्मी-डैडी श्री हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी जी को घर बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने दिल्ली में घर बनवाया था। इसका नाम है सोपान। कहते हैं कि ये बच्चन कुनबे का पहला घर है। [और भी हैं रोचक तथ्य इतिहास के पन्नों से]

गुलमोहर पार्क में

अमिताभ बच्चन के मम्मी-डैडी ने पहला घर बनवाया था दिल्ली में पत्रकारों की कालोनी गुलमोहर पार्क में। घऱ के लिए प्लाट 1968 में उन्हें मिला। घर बना 1972 में,तब तक अमिताभ बच्चन फिल्मों में करियर बनाने के लिए मायानगरी का रुख कर चुके थे।

उस दौर में गुलमोहर पार्क के सी ब्लाक के तीन मंजिला घर में बच्चन जी और तेजी ही रहते थे। ये बंगला तेजी जी के नाम पर लिया गया था। क्योंकि इस पत्रकारों की कालोनी में किसी गैर-पत्रकार को प्लाट नहीं मिल रहे थे।

मिली मेंबरशिप

तब जब कुछ स्थान खाली रह गए तो आकाशवाणी से जुड़े लोगों को इस सोसायटी से जोड़ा है। तब जाकर तेजी जी को इस सोसायटी की मेंबरशिप मिली। उस दौर में वह आकाशवाणी में नौकरी करती थीं। जानने वाले कहते हैं कि बच्चन परिवार का ये पहला घर था। इसलिए ये खास था।

1979 में डान फिल्म की अपार सफलता के बाद अमिताभ बच्चन अपने मम्मी-डैडी को अपने साथ मुंबई ले गए। तब से इस बंगले में कोई रहता तो नहीं है। हां, बीच-बीच में एक केयरटेकर आकर इसकी सफाई वगैरह देख लेता है। हां, एक दौर में सारा बच्चन कुनबा इधर आकर दिवाली मनाता था।

साक्षी है कवि गोष्ठियों का

सोपान साक्षी है तमाम कवि गोष्ठियों का और दूसरे साहित्यिक आयोजनों का। इधर लगातार बच्चन जी कवि गोष्ठियां आयोजित करते थे। इसमें नवोदित और वरिष्ठ सभी कवि भाग लेते थे। सोपान में आने वाले सभी लोगों को भरपूर चाय-नाश्ता खिलाने की जिम्मेदारी तेजी जी के ऊपर रहती थी। वे इस काम को बेहद मन से करतीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+