Birthday Special: कभी शाही इमाम ने शबाना आजमी को कहा था तवायफ, देखें Video

नई दिल्ली। आज हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्मदिन है, फिल्मी कैनवस का ऐसा कोई रंग नहीं जो कि उनके अभिनय में ना हो, आर्ट और कमर्शियल दोनों ही सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था, शबाना आजमी 70, 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री में छाई रहीं। वो फिल्मों में आने से पहले साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल कर चुकी थीं। फिल्मों के साथ शबाना अनिल कपूर के टीवी जासूसी शो '24' में भी काम कर चुकी हैं, वैसे शबाना की दूसरी पहचान मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर की पत्नी के तौर पर भी है।

बेहतरीन अदाकारा शबाना आजमी का जन्मदिन आज

बेहतरीन अदाकारा शबाना आजमी का जन्मदिन आज

बहुत सारे पुरस्कारों से नवाजी जा चुकीं शबाना आजमी भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें लोगों की गंदी जुबान का शिकार होना पड़ा है, शबाना आजमी केवल एक अदाकारा ही नहीं बल्कि एक विदूषी महिला भी हैं, वो अक्सर टीवी डिबेट में ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखती आई हैं लेकिन एक टीवी डिबेट के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसने टीवी चैनलों को ही नहीं बल्कि उस प्रोग्राम को देख रहे लोगों को भी शर्मसार कर दिया था।

एक टीवी डिबेट में बुखारी ने पार की थीं सारी हदें

बात आज से करीब 18 साल पहले की है, जब एनडीटीवी न्यूज चैनल के एक डिबेट प्रोग्राम, जिसे की मशहूर टीवी जनर्लिस्ट बरखा दत्त होस्ट कर रही थीं, में दिल्ली के जामा मास्जिद के शाही इमाम बुखारी ने शबाना आजमी का तवायफ कहा था।

शबाना ने खुद किया था वीडियो शेयर

शबाना ने खुद किया था वीडियो शेयर

इस वीडियो को खुद शबाना ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था, एक सवाल के जवाब में इमाम बुखारी ने सारी हदें पार कर दी थीं, इस डिबेट में वो फोन पर थे, जबकि शबाना और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दीन अवौसी स्टूडियो में थे, शबाना ने बुखारी से पूछा था कि क्यों वो भारतीय मुसलमानों को भड़काने के बजाय खुद जिहाद नहीं करते?, जिसके जवाब में बुखारी ने कहा था कि वो किसी भी नाचने वाली या तवायफ के सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझते हैं, इस वीडियो की काफी आलोचना हुई थी।

खास बातें

खास बातें

  • शबाना आजमी 5 बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं। ऐसा करने वाली वो अकेले अभिनेत्री हैं।
  • वो कैफी आजमी की बेटी हैं जो खुद भी काफी प्रसिद्ध शायर थे। एक्टिंग से लेकर सोशल एक्टिविस्ट तक बनना उनके परिवार और परवरिश की देन है।।
  • शबाना आजमी अच्छी फिल्मों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने इसके लिए सर मुंडवाने तक में परहेज नहीं किया।
  • शबाना आजमी को साल 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से यह सम्मान पाकर शबाना ने ट्विटर पर लिखा था अभी भारत के राष्ट्रपति के हाथों पद्म भूषण मिला, बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+