तस्वीरों में देखें मॉनसून के 20 अलग अलग अंदाज
एक उमस भरी शाम से राहत दिलाती रिमझिम फुहारें, भागती जिंदगी व रंगीन छतरियों की कतारें। ऐसे ही कुछ मनभावन दृश्य प्रायः ही सावन के महीने को लोगों के और समीप कर जाते हैं। बारिश से बचते, पेड़ों या स्टैंड का सहारा लेते युगल जोड़े हों या रंगीन बरसाती पहने स्कूल से लौटते बच्चे, सड़क किनारे जमा पानी में छप-छप करते शरारती कदम हों या बालकनी में टपकती बूँदों के संग खेलती हथेलियाँ ; यह सब एक जादुई सा परिदृश्य वातावरण में पैदा करते हैं।
भारत में इस बार मॉनसून ने देर से जरूर दस्तक दी। लेकिन झमाझम बारिश ने सबके दिलों को खुश कर दिया। कहीं लोग इस बारिश का जम कर मजा ले रहे हैं, तो कई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बाधा आ रही है। देखते हैं बारिश से जुड़ी कुछ ऐसी ही 20 तस्वीरें।

सड़कों पर भरा पानी
बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। जलंधर में पानी से भरी सड़क पर एक पुलिस ऑफिसर बाइक पर सवार।

झमाझम बारिश
मुंबई में होती मुसलाधार बारिश में सड़कों पर चलते लोग।

पानी में मस्ती
मुंबई में सड़कों पर भरे पानी में मस्ती करते बाइक सवार ।

गर्मी से राहत
नई दिल्ली कोआखिरकार गर्मी से राहत मिल ही गई। बारिश का मजा लेते युवा।

सड़कों पर भरा पानी
कोलकाता में मुसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर आया है। जिससे यातायात में काफी परेशानी हो रही है।

मॉनसून का मजा
मुंबई में भी मॉनसून ने दस्तक दी। समुंद्र किनारे बारिश का मजा लेती लड़कियां।

दिल्ली पानी-पानी
दिल्ली की सड़कों का एक दृश्य। जहां मौसम के बदलते मिज़ाज के साथ झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत।

मौसम का बदला मिजाज
दिल्ली की सड़कों पर दौड़ता ऑटो रिक्शा। मुसलाधार बारिश से दिल्ली में सड़कों पर कई जगह पानी जम गया है।

बाढ़ से परेशान
गुवाहाटी में बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है। जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर कमर तक जमे पानी में चलता युवक और रिक्शा।

मौसम का जादू
तपती धूप हो या झमाझम बारिश, मुंबई कभी शांत नहीं होती। तेज बारिश में सड़कों पर जाते लोग।

खुशनुमा हुआ मौसम
शिमला में बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम के मिजाज का मजा उठाते लोग।

मौसम का बदला मिजाज
कोलकाता में मौसम के बदलते मिजाज के साथ आसमान में काले बादल घिर आए।

बारिश में मस्ती
केरल में तेज होती बारिश में खेलते बच्चे। सच है, बारिश का मजा कुछ यूं उठा कर भी देखिए !

लहरों का साथ
पणजी में बारिश के बाद ऊंची उठती लहरों का पर्यटकों ने जम कर मजा लिया।

मुसलाधार बारिश
गुड़गांव में होती मुसलाधार बारिश में रात का दृश्य। गाड़ियों की लाइट से दिखती ये बूंदे काफी खूबसूरत दिखती हैं।

सड़कों पर पानी ही पानी
मुंबई में बारिश क्या हुई, हर तरफ सड़कों पर पानी ही पानी भर गया। लोग अब इसी पानी के बीच आना-जाना कर रहे हैं।

बारिश में घूमना
बारिश से खुद को बचाते या यूं कहें भीगते लोग। वैसे बारिश में भीगना सभी को अच्छा लगता है।

दिल्ली का मौसम
बारिश में सुहाना हुआ दिल्ली का मौसम। काले बादल और झमाझम बारिश के बीच दिल्ली।

बारिश में फंसे लोग
इलाहाबाद के कई इलाकों में बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। यहां तक की लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।

सड़कों पर पानी
मुसलाधार बारिश से कोलकाता की सड़कों पर चारों तरफ पानी भर गया है। जिस वजह से यातायात में काफी दिक्कतें आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications