गणतंत्र दिवस 2020: परेड देखने जा रहे हैं, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
नई दिल्ली। इस साल भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2019 को दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। आप अगर राजपथ पर परेड देखने के लिए जा रहे हैं तो कुछ बातों का जान लेना जरूरी है। परेड में शामिल होने के लिए कुछ नियमों की जानकारी होना जरूरी है, नहीं तो आपको वहां पहुंचकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि एक छोटी सी भूल की वजह से आपको एंट्री ही ना मिले।
Recommended Video

फोन घर छोड़कर जाएं
आप अपना मोबाइल फोन, कैमरा, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर पर छोड़कर जाएं। इन चीजों को साथ ले जाने की अनुमति आपको नहीं मिलेगी। हालांकि इन चीजों को परेड स्थल पर भी जमा किया जा सकता है लेकिन घर छोड़ जाएंगे तो और बेहतर होगा। दरअसल, परेड स्थल पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा बड़ी संख्या में वीवीआईपी आते हैं, जिनमें दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होते हैं। इस कारण से परेड स्थल की सुरक्षा को देखते हुए इन चीजों को नहीं ले जा सकते हैं।

समय का रखें ध्यान
आपको परेड से पहले ही जाकर अपना स्थान लेना होगा। राष्ट्रगान शुरू होने से पहले एंट्री रोक दी जाती है। ऐसे में अगर आप थोड़ा भी लेट हुए तो फिर वापस घर ही आना होगा। इसके अलावा सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े और पानी की बोतल वगैरह साथ रख लें।

परेड देखने के लिए कैसे जाना होगा बेहतर
गणतंत्र दिवस के परेड स्थल तक पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका मेट्रो है। 26 जनवरी को होने वाली परेड और 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम के समय यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाती है। हालांकि सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहती हैं। कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया जाता है, तो कुछ के समय में बदलाव कर दिया जाता है। सभी मेट्रो पार्किंग लॉट भी 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहते हैं।

इस गणतंत्र दिवस पर ये है खास
इस साल गणतंत्रता दिवस की परेड 90 मिनट तक चलेगी। परेड में 22 झांकियां निकलेंगी, इनमें 16 राज्यों की और 6 विभागों की हैं। 16 मार्चिंग दस्ते होंगे और 21 बैंड परेड में हिस्सा लेंगे। इनमें 13 दस्ते सैन्य बैंड के होंगे। 44 वो बच्चे भी परेड में हिस्सा लेंगे, जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।












Click it and Unblock the Notifications