तस्वीरों में: भारत की वो जगहें जो दुनिया से हैं कटी-कटी
नयी दिल्ली। अगर आप अपने व्यस्त जीवन से थक गए है। आप ईमेल और एमएसएस का जवाब देते-देते बोर हो चुके है। शहर के शोर में आप अगर गुम हो चुके है तो हम आपको ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे है, जहां न तो आपको ईमेल का जवाब देने की टेंशन है और न फोन की हैलो-हैलो की झंझट।
यहां सिर्फ आप ही आप है। ये इलाके अब भी दुनिया से कटे है, लेकिन इनकी प्रकृतिक सुदंरता देखने लायक है। हम आपको ऐसे ही कुछ इलाकों के बारे में बताते है तो दुनिया के तो बेखबर है, लेकिन यहां आने के बाद आपको सुकुन मिलना तय है।

एक बार जरुर आए
अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सीक्लूडेड आईलैंड बीच। अंडमान निकोबार खुद में दुनिया से कट हुआ भारत का हिस्सा है। यहां 300 से अधिक आईलैंड मौजूद है जो इसकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं।

राजस्थान की खूबसूरती
राजस्थान अपने आप में खूबसूरती की मिसाल है। ऐसे में थार मरुभूमि में ऊंट की सवारी आपके मजे को और बढ़ा देत है।

लद्दाख का बौद्ध भिक्षु आश्रम
अगर आप थोड़ी श्रद्धा और आस्था वाले है तो आपको एक बार लद्दाख जरुर जाना चाहिए। जहां के पहाड़ों के बीच बसे बौद्ध भिक्षुओं के आश्रम आकर्षण का केंद्र है। खासकर जैनसंकर का हिमिस, थीकसी और फूलटल।

देखें प्रकृति का असली रुप
अगर आप घूमने के शौकीन है तो एक बार जरुर केरला जाएं। यहां के अल्पुष्पा की खूबसूरती देखने लायक है। ये इलाका दूरदराज का है, लेकिन हरियाली में इसका कोई तोड़ नहीं।

कच्छ का रण
कच्छ का रन गुजरात प्रांत में कच्छ जिले के उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ एक नमकीन दलदल का वीरान प्रदेश है। यहां जिंदगी अक्टूबर के माह में लौटती ह। बाकी के वक्त ये वीरान होता है, लेकिन यहां आपको प्रकृति का एक अलग ही रुप देखने को मिलेगा।

मेघालय की गुफाएं
मेघायल गुफाओं का प्रदेश है। यहां छोड़ी-बड़ी कई गुफाएं है जो अब तक पर्यटकों की नजरों से बची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications