Relationships: जब पार्टनर करे ऐसा व्यवहार तो समझो रिश्ता टूटने वाला है
Relationships: जब आप अपने साथी के साथ भविष्य नहीं देखते हैं, आप उनके साथ कोई अंतरंगता या आत्मिक संबंध नहीं बनाना चाहते हैं, मुद्दों पर एक साथ काम करने में कठिनाई अनुभव करते हैं, या सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, तो समझ जाइये कि ऐसे रिश्ते जल्द ही खत्म हो सकते हैं। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस रिश्ते को बचाने के लिए आपको अपनी और अपने पार्टनर की जरूरतों के लिए खड़ा होना पड़ेगा। उन्हें यह बताना बेहद जरूरी है कि उन्हें क्या करना चाहिए?
यूके की एक वेबसाइट पर 34 वर्षीय रिलेशनशिप और सेक्स थेरेपिस्ट लॉरेन कंसल ने यह समझाया है कि किन पांच कारणों से आपका और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता खत्म हो सकता है। लॉरेन के मुताबिक आपका रिश्ता तब खतरे में पड़ जाता है-

• जब आपके साथी के साथ आपकी बहस होती है और उस दौरान एक ही बात पर दोनों का अटके रहना आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। आप बहस के दौरान असल मुद्दों पर बात करने के बजाय इस बारे में बात कर रहे होते हैं कि किसने क्या किया या किसने नहीं किया। कौन सही है और कौन गलत है।
• जब आप किसी के साथ एक रिश्ते में हैं तो आपको अपनी भूमिका की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप बस यह कह रहे हैं कि ठीक है, अगर मेरा साथी बदल जाएगा या इसे अलग तरीके से करेगा, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। ऐसा नहीं होता है, आपको अपनी जिम्मेदारी का पालन करना ही होगा।
• एक समय के बाद आप अपने साथी के बारे में जिज्ञासा नहीं रख रहे हैं। आप उनसे बातचीत करना या सवाल पूछना बंद कर देते हैं। आप उनके सपनों या उम्मीदों के बारे में कुछ पूछना या उसके बारे में जानना बंद कर देते हैं। आप बस यही सोचते हैं कि हम लंबे वक्त से साथ में है, सब ठीक हो जाएगा तो ऐसा नहीं होता है।
• आपकी बातें और आपका काम एक जैसा नहीं है। जब आप नए-नए किसी रिश्ते में आते हैं और बड़ी-बड़ी बातें बोल जाते हैं, जबकि उस आप उस पर अमल नहीं करते हैं तो यह भी कारण होता है रिश्तों को टूटने का। आपकी बातों और आपके काम करने के तरीके में भिन्नता रिश्तों को खराब करती है।
• जब आपका साथी किसी दुविधा या संकट में होता है तो आप उनके लिए खड़े नहीं होते हैं। आप उसका समर्थन नहीं करते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी रिश्ते बिगड़ जाते हैं। ऐसे वक्त में आपको एक टीम की तरह दुनिया से लड़ना चाहिए न कि एक दूसरे के खिलाफ।
कपल या रिलेशनशिप थेरेपी क्या है?
जिस तरीके से हम मानसिक तौर पर किसी समस्या को ठीक करने के लिए मेंटल थेरिपी लेते हैं, उसी तरह जब रिश्ते में कोई परेशानी या अनबन होती है तो लोग कपल्स थेरिपी का सहारा लेते हैं। कई बार किसी कपल के बीच रिश्तों में दरार आ जाती है तो वे एक-दूसरे से बात नहीं करते है। ऐसा होने पर वे रिश्ते में सुधार के लिए कपल थेरेपी (रिलेशनपशिप थेरेपी) करवाते हैं। कपल थेरिपी पर ज्यादातर लोगों को शंका होती है कि भला यह थेरेपी कैसे किसी रिश्ते को टूटने से बचा सकती है? कपल थेरेपी में काउंसलर आपको आपके पार्टनर का नजरिया समझाने और दिखाने में मदद करता है, जिससे रिश्ते में बढ़ रही गलतफहमियां कम होती हैं।
सेक्स थेरेपी क्या है और क्यों ली जाती है?
सेक्स थेरेपी एक प्रकार की टॉक थेरेपी है, जिसे लोग या पार्टनर्स अपनी यौन समस्या को दूर करने के लिए लेते हैं। सेक्स थेरेपी को यौन समस्या दूर करने के लिए बनाया गया है। एक चिकित्सक या मनोवैज्ञानिक उस समय इस थेरेपी को लेने की सलाह देता है, जब लोग यौन समस्या या किसी तरह की उलझनों से जूझ रहे होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 43 प्रतिशत महिलाएं और 31 प्रतिशत पुरुष अपने जीवनकाल में किसी न किसी प्रकार के यौन रोग का अनुभव करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications