Indian Rupee: अब इंडोनेशिया में भी चलेगा भारतीय रुपया
Indian Rupee: भारत से इंडोनेशिया घूमने जाने वाले पर्यटकों को अब पेमेंट करना आसान हो जाएगा। वहां अब करेंसी बदलने का झंझट नहीं रहेगा। भारतीय पर्यटक वहां रुपए में भी भुगतान कर सकेंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इंडोनेशिया के केंद्रीय बैंक के साथ गुरुवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच आपसी लेन-देन में भारतीय रुपए और इंडोनेशिया रुपिया के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

गौरतलब है कि यहां एक भारतीय रुपये की कीमत 188.11 इंडोनेशियाई रुपिया है, यानी अगर आपके पास भारतीय करेंसी के 100 रुपए हैं तो यह इंडोनेशियाई रुपिया के लगभग 18,811 के बराबर है। आईए जानते हैं विश्व में और कौनसे देश हैं जहां पर भारतीय रुपया चलता है।
जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे की अपनी मुद्रा नहीं है। 2009 में दक्षिणी अफ्रीकी देश ने अपनी स्थानीय मुद्रा, जिम्बाब्वे डॉलर को रिफ्यूज कर दिया था क्योंकि हाइपर-इन्फ्लेशन के कारण देश की मुद्रा के मूल्य में बहुत कमी आ गयी थी। वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, चीनी युआन, भारतीय रुपया, जापानी येन, दक्षिण अफ़्रीकी रैंड और ब्रिटिश पाउंड का इस्तेमाल किया जाता है। इस देश में भारत की मुद्रा रुपया को लीगल करेंसी के रूप में वर्ष 2014 से इस्तेमाल किया जा रहा है। एक भारतीय रुपया 5.85 जिम्बाब्वे डॉलर्स के बराबर है।
नेपाल
भारत के एक रुपये से नेपाल के 1.60 रुपये खरीदे जा सकते हैं। भारत के नोट नेपाल में कितनी बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किये जाते हैं, इसका अंदाजा सिर्फ इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि जब 2016 में भारत ने नोटबंदी की थी तब वहां पर लगभग 9.48 अरब रुपये मूल्य के भारतीय नोट चलन में थे। भारत के व्यापारी को एक भारतीय रुपये के बदले ज्यादा नेपाली मुद्रा मिलती है इसलिए भारत के व्यापारी नेपाल से व्यापार करने को उत्सुक रहते हैं।
भूटान
इस देश की मुद्रा का नाम 'नगुलट्रम' (Ngultrum) है। यहाँ पर भारत की मुद्रा को भी लेन-देन के लिए स्वीकार किया जाता है। एक रुपया 0.99 भूटानी नगुलट्रम के बराबर है। भूटान और भारत के बीच कुल 9000 करोड़ रुपये का द्विपक्षीय व्यापार है। पड़ोसी देश होने के कारण इस देश के निवासी भारत की मुद्रा में जमकर खरीदारी करते हैं। क्योंकि इन दोनों देशों की मुद्राओं की वैल्यू लगभग बराबर है और इसी कारण दोनों मुद्राओं के बीच विनिमय दर में उतार चढ़ाव से होने वाली हानि का कोई डर नहीं होता है।
बांग्लादेश
इस देश की मुद्रा का नाम टका है। वर्तमान में भारत के एक रुपये के बदले बांग्लादेश के 1.28 टका खरीदे जा सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार तकरीबन 18.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। बांग्लादेश में भारत का रुपया बड़ी मात्रा में इस्तेमाल होता है।
मालदीव
एक भारतीय रुपया 0.19 मालदीवियन रूफिया के बराबर है। मालदीव के कुछ हिस्सों में भारत की करेंसी रुपया को आसानी से स्वीकार किया जाता है। भारत ने 1981 में मालदीव के साथ सबसे पहली व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किए थे। भारत से मालदीव को निर्यात का कुल मूल्य 117.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
विश्व के 18 देशों में भारतीय मुद्रा में व्यापार संभव
भारतीय मुद्रा 'रुपया' तेजी से इंटरनेशनल करेंसी बनने की ओर अग्रसर है। डॉलर, पाउंड और यूरो के बाद विश्व स्तर पर हवाई अड्डों के मुद्रा विनिमय काउंटरों पर स्वीकार किए जाने के बाद भारतीय रुपया चौथी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बन गया है।
इस समय विश्व के कुल 18 ऐसे देश हैं, जो भारतीय मुद्रा में व्यापार कर रहे हैं। भारत ने इन देशों में वोस्ट्रो खाते खोले हैं। इस प्रकार के खाते दूसरे देशों के साथ रुपये में बिजनेस के लिए अनिवार्य है। इन देशों में बोत्सवाना, फिजी, जर्मनी, गुयाना, केन्या, इजराइल, मलेशिया, मॉरिशस, म्यांमार, न्यूजीलैंड, ओमान, रूस, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications