Rax Phone: ऐसा फोन जिसे हैक करना मुश्किल ही नहीं, ‘नामुमकिन’ है, जानें इसकी टेक्नोलॉजी
मोबाइल फोन को ट्रैक करना और उसे हैक करना साइबर एक्सपर्ट्स और हैकर्स के लिए बाएं हाथ का खेल है। हालांकि, किसी के मोबाइल को हैक करना और बिना परमिशन के एक्सेस करना गैरकानूनी है।
कई मोबाइल फोन यूजर्स को यह पता भी नहीं होता है कि उनकी लोकेशन और फोन पर की जाने वाली बातचीत कब रिकॉर्ड हो रही है नहीं।

कई बार सरकारी एजेंसिया सुरक्षा कारणों से लोगों के मोबाइल फोन ट्रैक करते है और फोन पर की जाने वाली बातचीत रिकॉर्ड भी करती हैं। हालांकि, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को कई तरह की जरूरी परमिशन लेनी पड़ती हैं।
आपको बता दें ऐसे भी कुछ मोबाइल फोन हैं, जिन्हें हैक और ट्रेस करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसे मोबाइल फोन एक खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जिसे ब्लॉकचेन कहते हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी वाले मोबाइल फोन को हैक करना संभव नहीं है और न ही इसे चोरी किया जा सकता है। ऐसे ही ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड मोबाइल फोन को RAX Phone कहा जाता है। इस मोबाइल को आप बाजार से नहीं खरीद सकते। इसे खास तौर पर सुरक्षा एजंसियों समेत कुछ नामी हस्तियां ही इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे करता है काम?
इस फोन में ब्लॉकचेन बेस्ड सॉफ्टवेयर इंस्टॉल रहता है, जिसकी वजह से इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता। यह मोबाइल फोन एक खास फ्रिक्वेंसी बैंड पर काम करता है। ब्लॉकचेन बेस्ड सॉफ्टवेयर वाले इस फोन में तीन लेयर का एनक्रिप्शन होता है, जिसे डिक्रिप्ट करना नामुमकिन है। Rax Phone का इस्तेमाल केवल वही यूजर कर सकता है, जिसके लिए इसे इश्यू किया गया है। इसमें पहले सिक्योरिटी लेयर के तौर पर बायोमैट्रिक ऑथिंटेक्शन यूनिट लगा होता है। बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन में फिंगरप्रिंट के साथ-साथ रेटिना स्कैनिंग प्रक्रिया की जाती है।
दूसरे प्रोटेक्शन लेवल के तौर पर इस तरह के फोन में केवल चार डिजिट वाले नंबर को ही डायल किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ये फोन आम लोगों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली टेलीकॉम फ्रिक्वेंसी बैंड पर काम नहीं करता। इसके लिए एक खास फ्रिक्वेंसी निर्धारित होती है, जिसके जरिए इससे कम्युनिकेट किया जाता है। इसका तीसरा सिक्योरिटी लेयर यह है कि इसे इंटरनेट से कनेक्ट नहीं किया जा सकता है। इसके द्वारा किया जाने वाला कम्युनिकेशन पूरी तरह से एनक्रिप्टेड होता है, जिसे डिक्रिप्ट नहीं किया जा सकता।
क्या है ब्लॉकचेन?
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक ऐसा सिस्टम है जिसमें रिकॉर्ड की गई जानकारी को बदलना या हैक करना असंभव है। यह एक चेन पर निर्भर करती है, जिसमें दर्ज हर जानकारी एक चेन की तरह काम करती है। इस चेन में कभी भी कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की जाती है तो यह पूरे सिस्टम को ब्लॉक कर देती है, जिसकी वजह से इससे मौजूद जानकारी को चुराना असंभव हो जाता है। यही कारण है कि इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी के लिए किया जाता है।
इस तरह की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड मोबाइल फोन में भी अगर किसी तरह की गड़बड़ी की कोशिश की जाती है, तो यह पूरे सिस्टम को ब्लॉक कर देता है, जो बिना बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के अनब्लॉक नहीं होता है। Rax फोन को भी इसी तरह की टेक्नोलॉजी के आधार पर डिजाइन किया जाता है, जिसे एक्सेस करना लगभग नामुमकिन होता है।
फीचर फोन से कैसे है अलग?
आप सोच रहे होंगे कि फीचर फोन को भी तो हैक नहीं किया जा सकता है, ऐसे में Rax फोन की जरूरत क्यों पड़ी? फीचर फोन में GPRS या EDGE बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है, जिसकी वजह से इस फोन को भी हैक करने की संभावना होती है। हालांकि, फीचर फोन में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) समेत कई सेंसर नहीं होते हैं, जिसकी वजह से ये फोन आपकी लोकेशन ट्रैक होने से बचाता है।
फीचर फोन के जरिए आम टेलीकॉम नेटवर्क फ्रिकवेंसी पर कम्युनिकेशन किया जाता है, जिसकी वजह से इस फोन से होने वाले कम्युनिकेशन को ट्रेस किया जा सकता है और गोपनीयता खतरे में आ सकती है, लेकिन Rax फोन में ऐसा करना संभव नहीं है। इस फोन में कम्युनिकेशन के लिए सेटेलाइट बेस्ड खास फ्रिक्वेंसी का इस्तेमाल किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications