घूसकांड में फंसे अस्थाना ने लालू को किया था गिरफ्तार, मोदी-शाह के कहे जाते हैं करीबी

नई दिल्ली। सीबीआई में मचे घमासान के बीच सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को आज फोर्स लीव पर भेज दिया गया है जिसके बाद विरोधियों के सुर तेज हो गए हैं और वो मोदी सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है। जबकि इस बारे में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI की छवि को बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया था और सीवीसी की सिफारिश के बाद केंद्र ने अधिकारियों को हटाने का फैसला किया है लेकिन विरोधी-दल सरकार की इस सफाई से खुश नहीं हैं, बल्कि वो घूसकांड में फंसे CBI के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी का करीबी बता रहे हैं।

चलिए जानते हैं राकेश अस्थाना के बारे में विस्तार से........

जन्म और शिक्षा

जन्म और शिक्षा

राकेश अस्थाना साल 1984 बैच के गुजरात कैडर के IPS ऑफिसर हैं, मूलरूप से झारखंड के रहने वाले अस्थाना का जन्म रांची में हुआ था और इनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई नेतरहाट स्कूल से हुई, इनके पिता शिक्षक थे, ये शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थे, इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद इन्होंने दिल्ली के जेएनयू से पढ़ाई की। इसके बाद संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करने लगे, इन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में बाजी मारी थी।

लालू को किया था गिरफ्तार

लालू को किया था गिरफ्तार

लेकिन ये पूरे भारत में चर्चित तब हुए जब इन्होंने साल 1996 में चारा घोटाला मामले में लालू यादव को गिरफ्तार किया था, इसके बाद इनका नाम सुर्खियों में तब आया जब गोधरा कांड की जांच के लिए गठित हुई स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) का नेतृत्व राकेश अस्थाना ने किया।

कोर्ट में अस्थाना की टीम ने दिया था बड़ा बयान

इस कांड के लिए गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी पर भी तमाम तरह के आरोप लगे थे। तब एसआइटी ने कोर्ट में कहा था कि कारसेवकों से भरी ट्रेन को सुनियोजित तरीके से आग के हवाले किया गया था, जिसके बाद से ही अस्थाना पर बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगता रहा।

वडोदरा और सूरत के थे कमिश्नर

वडोदरा और सूरत के थे कमिश्नर

अस्थाना को हमेशा मोदी और अमित शाह का करीबी कहा गया क्योंकि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे तब राकेश अस्थाना वडोदरा और सूरत जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कमिश्नर थे। इसी वजह से कांग्रेस लगातार अस्थाना को लेकर भाजपा पर वार कर रही है।

कई संवेदनशील मामलों की जांच की

उन्होंने राजनीतिक रूप से संवेदनशील कई मामलों की जांच की, जैसे- अगुस्टा वेस्टलैंड स्कैम, INX मीडिया केस, विजय माल्या के खिलाफ किंगफिशर एयरलाइंस लोन फ्रॉड, राजस्थान का ऐंबुलेंस स्कैम।

बेटी की शादी के कारण रहे चर्चित

बेटी की शादी के कारण रहे चर्चित

अस्थाना को 'मैन ऑफ स्टाइल' कहा जाता है। 2016 में वडोदरा में जब उनकी बेटी की शादी हुई, तो पूरे राज्य में इसकी चर्चा हुई। बाद में सबको पता चला कि सभी होटल्स ने अस्थाना और उनके परिवार को मुफ्त सेवाएं दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+