गाय के राष्ट्रीय पशु घोषित होने से पहले जानिए कुछ चौंकाने वाली बातें
गाय का दिल एक मिनट में 60 से 70 बार धड़कता है, गाय के सुनने की शक्ति मानवों से अच्छी होती है।
जयपुर। आज बहुचर्चित हिंगोनिया गौशाला के मामले में सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम बात कही है कि सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराए, तभी इस पर हो रहे अत्याचार कम होंगे। वैसे ये तो एक कोर्ट की बात है जिस पर सरकार कब और कैसे कदम उठाती है, ये देखने वाली बात होगी लेकिन इससे इतर एक बात है जो कि काफी खास है।
पुराणों से लेकर खेत के खलिहानों तक, हर जगह गाय को मां का रूप कहा गया है क्योंकि एक नवजात को मां के बाद गाय का ही दूध पिलाया जा सकता है, इसलिए आज हम धरती पर वरदान गाय के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें, जिन्हें जानना आपके लिए काफी जरूरी है।

गाय का दूध अमृत के समान
- गाय का दूध अमृत के समान है इसलिए जिन नवजात बच्चों को उनकी मां दूध नहीं पिला पाती हैं उन्हें गाय का दूध पिलाया जाता है।
- गाय का दूध, मूत्र, गोबर के अलावा उसके दूध से निकला घी, दही, छाछ, मक्खन सभी पौष्टिक होता है।
- गाय को मां तुल्य कहा जाता है इसी कारण इतिहास के ऐसे बहुत सारे राजा हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में गौ-वध पर पाबंदी लगाकर हिंदुओं का दिल जीता था।
- पंजाब केसरी महाराजा रणजीत सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान राज्य में गौहत्या पर मृत्युदंड का कानून बनाया था।

गोमूत्र (गाय का मूत्र) पंचगव्यों में से एक
- भारत में गाय की 30 नस्लें पाई जाती हैं जिनमें रेड सिन्धी, साहिवाल, गिर, देवनी, थारपारकर आदि नस्लें भारत में दुधारू गायों की प्रमुख नस्लें हैं।
- गोमूत्र (गाय का मूत्र) पंचगव्यों में से एक है।
- कुछ आधुनिक शोधों में इसके अत्यन्त गुणकारी औषधीय गुण बताये गए हैं।

गाय के दूध में 7 एमीनोएसिड के प्रोटीन
- गाय के दूध में 7 एमीनोएसिड के प्रोटीन को पाया जाता है जिससे हड्डियों का रोग नहीं होता है।
- हाल ही में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि भारतीय गाय के दूध में मिलने वाले प्रोट्रीन से हृदय घात, डायबिटीज और मानसिक रोग को ठीक करने में अहम होता है।
- नई रिसर्च में कहा गया है कि भारतीय नस्ल की गाय में सन ग्लैंडस होती है जो उसके दूध को पौष्टिक्ता के साथ औषिधी में बदल देती है। लाल रंग की गाय के दूध के सेवन से शरीर उर्जावान होता है तो काले रंग की गाय का दूध पेट की गैस संबंधी बीमारियों से बचाता है।
- गाय को लाल और हरे रंग का अंतर नहीं आता है।

गाय का दिल
- गाय का दिल एक मिनट में 60 से 70 बार धड़कता है।
- गाय के सुनने की शक्ति मानवों से अच्छी होती है।
- आमतौर पर गाय का वजन 1,200 पौंड होता है।
- गाय का नार्मल तापमान 101.5°F होता है।
- एक दिन में गाय करीब 14 बार बैठती है और उठती है।
- गाय करीब 40,000 बार जुगाली करती है, वो दांतों से घास को नहीं खाती है।
- गाय के पास एक ही पेट होता है लेकिन उसमें चार तरह से डाइजेस्टिव कंपार्टमेंट होता है।
- गाय 8 घंटे सोती है।
- गाय उल्टी नहीं कर सकती।
- गाय आमतौर पर 30-40 गैलन पानी पी जाती है।
- गाय के केवल नीचे वाले जबड़े में दांत होते हैं।
- गाय के पास सूंघने की खासियत होती है।













Click it and Unblock the Notifications