'मैं स्कूल में थी और सफेद कपड़े पहने थी, जब मुझे पहली बार पीरियड आए'

"मैं दौड़ी और बाथरूम में पहुंची तो देखा कि खून की वजह से मेरे सारे कपड़े लाल हो गए हैं। ये मेरे लिए काफी परेशान कर देने वाला था कि आखिर मरे शरीर से इतना खून क्यों आ रहा है"

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बताया है कि वो किस तरह से परेशान हुईं जब उनको पहली बार पीरियड्स आए, वो स्कूल में थी और खून देख उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया था। समाज और औरतों से जुड़े मुद्दों पर बात रखने के लिए मशहूर राधिका आप्टे ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पीरियड्स, सेक्स और दूसरे कई मसलों पर खुलकर अपनी बात कही है। साथ ही बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी वो आजकल चर्चा में हैं।

मुझे जब पहली बार पीरियड आए, तो मेरी मम्मी ने केक काटा था

'बाथरूम में जाकर देखा तो मैं सहम गई'

'बाथरूम में जाकर देखा तो मैं सहम गई'

राधिका आप्टे ने बताया, 'मैं स्कूल में थी, उस दिन मैंने सफेद कुर्ता पहना था। मुझे खून आना शुरू हो गया तो मैं बेहद परेशान हो गई। मैं दौड़ी और बाथरूम में पहुंची तो देखा कि खून की वजह से मेरे सारे कपड़े लाल हो गए हैं। ये मेरे लिए काफी परेशान कर देने वाला था कि आखिर मरे शरीर से इतना खून क्यों आ रहा है"

'मेरे हाल बुरा था लेकिन मम्मी ने केक काटा था'

'मेरे हाल बुरा था लेकिन मम्मी ने केक काटा था'

राधिका कहती हैं कि मेरे स्कूल टीचर और मम्मी ने पीरियड्स के बारे में बताया था इसलिए मैं बहुत नहीं घबराई और टीतर को इस बाबत बताकर उनसे मदद मांगी। आप्टे कहती हैं "उस दिन जब मैं घर गई तो पहली बार पीरियड्स के बारे में जान मम्मी खुश हुई और उन्हें केक काटकर सेलीब्रेट किया। मैं दर्द से परेशान थी और मम्मी हंस रही थी, उन्होंने कहा कि अब ये जिंदगी का एक हिस्सा है"

महिलाओं को खुलकर बोलना चाहिए: राधिका

महिलाओं को खुलकर बोलना चाहिए: राधिका

राधिका आप्टे का कहना है कि पीरियड्स कोई ऐसी चीज नहीं जिसे छुपाया जाए। उन्होंने कहा कि सेनेटिरी पैड्स के बिजनेस में भी महिलाओं की भागदारी बढ़नी चाहिए। राधिका ने कहा कि औरतों का मुखर होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी शरीर में होने वाले बदलावों को बताना चाहिए। जिससे किशोरों को इसे लेकर परेशानी ना हो।

फोटोशूट को लेकर चर्चा में

फोटोशूट को लेकर चर्चा में

राधिका आप्टे हाल ही में कराए अपने नए फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में है। फोटोशूट में वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो दूसरी महिला के ब्रेस्ट पर हाथ रखे भी दिख रही हैं। राधिका आप्टे बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। फिल्मों की तरह आम जिंदगी में भी वो किसी मुद्दे पर अपनी राय रखने से हिचकती नहीं हैं।

एक्टिंग से बनाई अलग पहचान

एक्टिंग से बनाई अलग पहचान

राधिका आप्‍टे ने फिल्‍म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ करियर शुरू किया था। साल 2015 उनके लिए कमाल का रहा था, इस साल राधिका 8 फिल्‍मों में नजर आई थीं। 'बदलापुर' और 'माझी' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब तारीफें मिली हैं। उनको एक्टिंग के लिए कई ईनाम भी मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+