रामपुर से सांसद जयाप्रदा ने की कितनी कमायी, कितना खर्च?

नई दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद जया प्रदा ने साथी नेता अमर सिंह के साथ राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन कर ली है। रालोद के साथ आने का उनका सबसे बड़ा मकसद है सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश का विभाजन करवाना। अगर जयाप्रदान के राजनीतिक जीवन पर एक नजर डालें, तो कई रोचक तथ्य देखने को मिलेंगे। अगर अलग हट कर देखें तो 2004 में जब जयाप्रदा सांसद हुईं, तब उनकी कुल संपत्त‍ि 8 करोड़ रुपए की थी, जो पांच साल में बढ़कर 12 करोड़ की हो गई। यानी पांच साल में 4 करोड़ की कमाई जयाप्रदा के ग्राफ में दर्ज हो चुकी है। इस ग्राफ के हिसाब से 2009 से 2014 के बीच जयाप्रदा की कमायी 5 करोड़ से ऊपर प्रोजेक्ट की जा रही है।

निजी जीवन

जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है और उनका जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। उनके पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे और मां नीलावेणी गृहणी। बचपने से ही डांस की शौकीन जयाप्रदा की शादी 1986 में श्रीकांत नहाटा से हुई, जो पहले से शादीशुदा थे। नहाटा के पहली पत्नी से तीन बच्चे थे। शादी पर कई विवाद उठे, क्योंकि जयाप्रदा से शादी करने से पहले उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। जयाप्रदा-श्रीकांत के कोई संतान नहीं है, लेकिन जब वो उनसे अलग हुईं, तब उन्होंने बच्चे की चाहत शब्दों में प्रकट की थी।

फिल्मी करियर को चरम पर पहुंचाने के बाद जयाप्रदा तेलुगू देसम पार्टी में 1994 में शामिल हुईं। उन्हें तेदेपा में लाने वाले एनटी रामाराव थे। एनटीरामा राव का स्वास्थ्य खराब हुआ तो चंद्र बाबू नायडू को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, उसी दौरान जयाप्रदा को राज्यसभा से सांसद नामित किया गया। 1996 में जयाप्रदा तेलुगू महिला की अध्यक्ष बनीं।

न्यू मिलेनियम के आते ही जयाप्रदा ने तेदेपा को छोड़ कर समाजवादी पार्टी में कदम रखा और 2004 में उन्होंने रामपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और 85 हजार वोटों से जीतीं। पांच साल तक सांसद रहने के बाद 2009 में एक बार फिर जयाप्रदा चुनाव जीतीं। इस बार जया 30 हजार वोटों के अंतर से जीतीं।

जया के राजनीतिक जीवन से जुड़े तथ्य तस्वीरों के साथ स्लाइडर में-

नायडू से हुआ था झगड़ा

नायडू से हुआ था झगड़ा

एनटी रामाराव ने जयाप्रदा को 90 के दशक में तेलुगु देशम पार्टी से टिकट का ऑफर दिया था, जो उन्होंने ठुकरा दिया था। उसका कारण था चंद्रबाबू नायडू से झगड़ा।

2009 में बांटी थी बिंदियां

2009 में बांटी थी बिंदियां

जयाप्रदा ने 2009 में चुनाव प्रचार के दौरान बिंदियां बांटी थीं, जिस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया था।

आजम ने न्यूड तस्वीरें बंटवायीं थीं

आजम ने न्यूड तस्वीरें बंटवायीं थीं

पिछले लोकसभा चुनाव में 11 मई 2009 को रामपुर में जयाप्रदा की न्यूड तस्वीरें बंटवायी गई थीं। जया का आरोप है कि वो आजम खां ने बंटवायी थीं।

मात्र 17 लाख की ज्वेलरी

मात्र 17 लाख की ज्वेलरी

चुनाव आयोग में दाख‍िल शपथ पत्र के अनुसार जयाप्रदा के पास 1225 ग्राम सोना और 1.5 किलो चांदी की ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 2009 में मात्र 17 लाख 15 हजार रुपए थी।

12 करोड़ की प्रॉपर्टी

12 करोड़ की प्रॉपर्टी

जयप्रदा के पास 12 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जिसमें हैदराबाद, मुंबई में मकान शामिल हैं।

बीकॉम प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई

बीकॉम प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई

अगर पढ़ाई की बात करें तो जयाप्रदा ने सिर्फ बीकॉम प्रथम वर्ष तक ही पढ़ाई की है।

उत्तर प्रदेश का विभाजन करना है

उत्तर प्रदेश का विभाजन करना है

जया प्रदा मानती हैं कि उत्तर प्रदेश का विकास तबतक नहीं हो सकता, जब तक उसका विभाजन नहीं कर दिया जाता। लिहाजा वो आने वाले समय में विभाजन की मांग को लेकर आगे बढ़ेंगी।

नंदी पुरस्कार

नंदी पुरस्कार

जया प्रदा को नंदी स्पेशल ज्यूरी अवार्ड 1976 में मिला था। 1983 में बेस्ट तेलुगु अभ‍िनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट साउथ 2007 में मिला था।

अंतिम फिल्म रज्जो

अंतिम फिल्म रज्जो

जयाप्रदा की अंतिम फिल्म रज्जो है, जो 2013 में आयी थी। हालांकि उनका फिल्मी करियर अभी जारी है।

सांसद निध‍ि से खर्च

सांसद निध‍ि से खर्च

जयाप्रदा उन सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी सांसद निध‍ि से बहुत कम खर्च किया। 2004 से 2009 के बीच जयाप्रदा ने मात्र 31 फीसदी धन खर्च किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+