Porn Consumption: स्मार्टफोन और सस्ते इंटरनेट के कारण बढ़ रहे पोर्न देखने वाले

इंटरनेट पर अश्लील सामग्री व्यापक रूप से सुलभ होने और स्मार्ट फ़ोन के ज्यादा उपयोग में आने के कारण पिछले वर्षों में पोर्न देखने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। अर्थवेब ने 10 अगस्त, 2023 को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉर्न साइटों पर हर 60 सेकंड में 25 लाख लोग आते हैं। यानि 28,000 से अधिक उपयोगकर्ता हर सेकंड पोर्न साइटों पर आते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान यह आंकड़ा और बढ़ गया था। पोर्नहब समेत शीर्ष तीन पोर्न साइटों पर एक मिनट में 135,000 नए विज़िटर तक आ जाते हैं। अमेरिका के लगभग 40 मिलियन उपयोगकर्ता नियमित रूप से पोर्न देखते हैं। "पोर्नोग्राफी" की उत्पत्ति ग्रीक शब्द "पोर्नी" और "ग्राफीन" से आई हैं, जिसका अर्थ "वेश्याओं के जीवन के बारे में लिखना" है।

Porn Consumption

आज दुनिया में तकरीबन 85 प्रतिशत लोगों के पास स्मार्टफोन है। जबकि 66 प्रतिशत से ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इस इंटरनेट का इस्तेमाल कुछ देशों के लोग किसी और काम से नहीं बल्कि पोर्न देखने के लिए कर रहे हैं। सुनकर चौक सकते हैं कि महिलाओं को पर्दे में रखने की वकालत करने वाले इस्लामिक देशों में सर्वाधिक पोर्न देखा जाता है।

न्यूज़ वेबसाइट डेली सन के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्न हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में देखा जाता है। सर्च इंजन गूगल की मानें तो इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने वालों देशों में पाकिस्तान का नाम सबसे ऊपर है। जो कि एक घोषित मुस्लिम देश है। दुनिया के वे 10 देश जहां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पोर्न सर्च किया जाता है, उनमें से छह मुस्लिम देश हैं। पाकिस्तान के बाद मिस्र, ईरान, मोरक्को, सऊदी अरब और तुर्किये का नाम आता है, जहां पोर्न देखने वालों की संख्या लाखों में है। वैसे वियतनाम, भारत, फिलीपींस और पोलैंड में भी पोर्न साइट्स खूब देखी जाती हैं।

दुनिया में कितने लोग देखते हैं पोर्न?

दुनिया भर में कुल कितने लोग पोर्न देखते हैं इसका कोई सटीक डाटा किसी भी संस्था द्वारा जारी नहीं किया गया है। लेकिन, लोग पोर्न कैसे देखते हैं इसकी वार्षिक समीक्षा जरूर की गई है। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने साल 2017 में पोर्नहब के हवाले से दावा किया कि पोर्न साइट पर 23 बिलियन विजिटर आए, जिन्होंने लगभग 92 बिलियन वीडियो देखें। इनमें से प्रतिदिन 64 मिलियन पोर्न देखने वाले लोग साइट पर आते थे। इन सबने लगभग 4.6 बिलियन घंटे पोर्न देखा था।

मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए काम करने वाली अमेरिकी एनजीओ 'द फैमिली एंड यूथ इंस्टिट्यूट ' की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक पोर्न देखने वालों पर किए गए सर्वे के मुताबिक मुख्य रूप से 16 से 22 वर्ष की उम्र के 85 प्रतिशत लोग पोर्न देखते हैं। जिसमें तकरीबन 69 प्रतिशत पुरुष हैं। वहीं उसमें से 85 प्रतिशत अविवाहित लोग हैं। दुनिया में पोर्न देखने वालों में दक्षिण-एशिया के 67 प्रतिशत लोग हैं, जबकि अरब के 16 प्रतिशत लोग इसमें शामिल हैं। सर्वे के अनुसार 13 प्रतिशत महिलाएं भी पोर्न देखती हैं।

स्मार्टफोन है मुख्य कारण

ऐसा लगता है कि मोबाइल ब्राउजिंग भी पॉर्न देखने की आदतों पर हावी हो रही है। स्मार्टफोन से साइट पर विजिटर्स लगातार बढ़ रहे हैं। 2016 में 61% ट्रैफिक सेलफोन से था और 2015 से 9% की वृद्धि दर्ज की गई थी। लोग डेस्कटॉप से अपेक्षा मोबाइल से ज्यादा पोर्न देखना पसंद करते हैं। जिन दो देशों में सबसे ज्यादा पोर्न से संबंधित मोबाइल ट्रैफिक में भारी वृद्धि देखी गई थी। उनमें क्यूबा और तुर्की शामिल हैं। क्यूबा में 310 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि तुर्की में मोबाइल ट्रैफिक में 245 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+