साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिए ये 10 बड़े फैसले
भले ही साल 2016 अब हमें अलविदा कहने की ओर अग्रसर है, लेकिन इस एक साल में केंद्र की मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जिसका शोर नए साल में भी सुनाई देगा।
नई दिल्ली। साल 2016 अब हमें अलविदा कहने वाला है। इस एक साल में केंद्र की मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। जिनमें नोटबंदी का फैसला सबसे अहम है। पीएम मोदी के इस फैसले का खासा असर भी देखने को मिल रहा है। साल खत्म होने को है लेकिए पूरे देश में केवल और नोटबंदी का शोर है।

इस साल मोदी सरकार ने लिए कई बड़े फैसले
केवल नोटबंदी ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक साल में और भी कई अहम फैसले किए, जिसका शोर देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में हुआ। एक नजर पीएम मोदी के इस साल लिए गए फैसलों पर...

पीएम मोदी ने लिया बड़ा फैसला, 500-1000 के नोट बंद करने का किया ऐलान
भ्रष्टाचार और जाली नोटों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को बड़ा फैसला लेते हुए नोटबंदी का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे के बाद बंद करने का ऐलान कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस बड़े फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि 500 और 1000 रुपये के करंसी नोट लीगल टेंडर नोट नहीं रहेंगे। यानी 8 नवंबर की आधी रात के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोट मान्य नहीं रहे। पीएम मोदी ने कहा कि काले धन पर लगाम के साथ-साथ भ्रष्टाचार और जाली नोटों को रोकने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया।

मोदी सरकार में लिया गया सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के 10 दिन बाद भारतीय सेना ने बड़ा एक्शन लिया। भारतीय सेना ने एलओसी पार करके पीओके में चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। 29 सितंबर की रात में भारत के डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने कई आतंकियों को मार गिराया है।
इस कार्रवाई की जानकारी के बाद हंगामा मच गया। सेना की ओर से बताया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी पाकिस्तान को दे दी गई। सरकार की ओर से भी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों को भी घटना की जानकारी दी गई।

'स्टार्टअप इंडिया' योजना की शुरूआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2016 को 'स्टार्टअप इंडिया' योजना को लॉन्च किया। प्रधानमंत्री ने इसके लिए अगले चार साल में 10 हजार करोड़ रुपये का फंड बनाने का ऐलान किया। इसमें हर साल ढाई हजार करोड़ रुपये का फंड स्टार्टअप्स को दिए जाएंगे।
इस योजना के तहत लाइसेंस और परमिट राज दूर करने का भरोसा दिलाया। साथ ही स्टार्टअप से होने वाले फायदे में तीन साल तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।

किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना'
साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित के लिए खास योजना की शुरूआत की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 13 जनवरी 2006 में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' को मंजूरी दी।
इसमें किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जरूरी बीमा योजना की शुरूआत की गई। जिसमें किसानों को बीमा कम्पनियों को खरीफ की फसल के लिए 2 फीसदी प्रीमियम और रबी की फसल के लिए 1.5 फीसदी प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

गरीबी महिलाओं के लिए पीएम मोदी ने शुरू की उज्ज्वला योजना
एक मई यानी मजदूर दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरूआत की। यूपी के बलिया में उन्होंने एक रैली के दौरान दस महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देकर उन्होंने इस योजना का आगाज किया।
इस योजना के तहत तीन साल में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले पांच करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने की योजना बनाई गई है। उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब परिवारों की महिला सदस्यों के नाम पर मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। इसमें पहले एक साल में 1.5 करोड़ कनेक्शन दिए जाएंगे।

मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में सौ फीसदी FDI को दी मंजूरी
इस साल विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया। सरकार ने रक्षा और एविएशन के क्षेत्र में 100 फीसदी विदेश निवेश को मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने रक्षा, सिविल एविएशन के साथ कई और क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश लागू करने का ऐलान किया। इसके तहत विदेशी कंपनियां ब्राउनफिल्ड एयरपोर्ट प्रॉजेक्ट्स में ऑटोमैटिक रूट से 100 फीसदी निवेश कर सकती हैं। पहले इस सेक्टर में 49 फीसदी तक के विदेशी निवेश की अनुमति थी।

चाबहार पोर्ट समझौता: भारत-ईरान के बीच दोस्ती का नया अध्याय
भारत और ईरान के बीच दोस्ती का नया अध्याय रचते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल ईरान के साथ चाबहार पोर्ट पर समझौता किया। पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की मौजूदगी में चाबहार पोर्ट समझौते पर दस्तखत किए गए।
ईरान के चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के मद्देनजर चाबहार पोर्ट भारत के लिए बेहद खास है। भारत की ओर से किए उठाया गया ये कदम सामरिक तौर पर पाकिस्तान और चीन को करारा जवाब देने के लिए किया गया।

रेल बजट की परंपरा खत्म, आएगा एक बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने 21 सितंबर 2016 को हुई बैठक में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 92 साल से चली आ रही रेल बजट की परंपरा को खत्म कर दिया। मोदी कैबिनेट ने रेल बजट को आम बजट में मिलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया।
इस फैसले के बाद साफ हो गया कि अब अलग से रेल बजट पेश करने की जरूरत नहीं होगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कहा कि आगामी साल से एक बजट आएगा और एक विनियोजन विधेयक होगा। उन्होंने बताया कि इससे रेलवे की स्वायतत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पीएम मोदी ने किया स्टैंड-अप योजना का आगाज
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल स्टैंड अप इंडिया अभियान का उद्घाटन किया। नोएडा में पीएम मोदी ने स्टैंड अप इंडिया अभियान के उद्घाटन के दौरान इसके लिए चुने गए लोगों को स्टैंड अप इंडिया लोन का स्वीकृति पत्र दिया।
इस योजना के तहत स्टैंड अप इंडिया को सफल बनाने और इससे जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए वेबसाइट शुरू की गई। स्टैंड अप इंडिया योजना के जरिए दलित और महिलाओं को व्यापार के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड़ तक का कर्ज देने का ऐलान किया गया है।

बलूचिस्तान का जिक्र कर पीएम मोदी ने दिया पाकिस्तान को झटका
पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके और बलूचिस्तान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अत्याचारों को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया। उन्होंने बलूचिस्तान और पीओके में पाकिस्तान के रवैये को लेकर घेरा है।
पीएम मोदी के इस कदम का बलूचिस्तान और पीओके के लोगों ने स्वागत किया है। यहां रहने वाले लोगों ने पीएम मोदी से यहां के हालात को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर उठाने की अपील की है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications