ड्राईवर को पीटने वाले नेस वाडिया, आपको इतना गुस्सा क्यों आता है?
मुंबई। एक बार फिर से उद्योगपति नेस वाडिया निगेटिव कारणों के कारण सुर्खियों में हैं। वाडिया पर उनके ड्राईवर के साथ मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगा है। जिसके चलते उनके खिलाफ ड्राइवर से र्दुव्यवहार और प्रताड़ना के आरोप में पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
नेस वाडिया को इतना गुस्सा क्यों आता है ये सवाल हर किसी के जहन में कौंध रहा है, उन्हें क्रोध इस कदर आता है कि वो अपना आपा ही खो देते हैं, दो साल पहले फिल्म अभिनेत्री और पंजाब इलेवन टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने भी उनके ऊपर कुछ इसी तरह के संगीन आरोप लगाये थे।
देखने में बेहद चार्मिंग और देश के मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया की छवि इन दोनों प्रकरण के बाद काफी गु्स्सैल और बदमिजाज व्यक्ति के रूप में हो गई हैं। वैसे इससे पहले उन्हें लोग रंगीन मिजाज और बिंदास व्यक्ति कहते थे लेकिन अब उनकी पर्सनालिटी में गुस्सैल गुण भी जुट गया है और इसलिए लोगों को लगने लगा है कि वाडिया का हर रिश्ता उनके खराब व्यवहार के ही कारण टूटता है, अब इन बातोंं में कितनी सच्चाई है येे तो किसी को मालूम नहीं लेकिन इसमें किसी को कोई शक नहीं कि मिस्टर वाडिया की इमेज लोगों के बीच में एक गु्स्सैल मानव की हो गई है।
आईये नीचे की स्लाइडों के जरिये जानते हैं पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मदी अली जिन्ना के नवासे साहब नेस वाडिया के बारे में कुछ खास बातें जिनके कारण वो लोगों के बीच में काफी सुर्खियां बने थे।

अमीषा पटेल-नेस वाडिया
बरसों पहले नेस वाडिया अभिनेत्री अमीषा पटेल के काफी करीब थे, ये बात उन दिनों की है जब अमीषा कॉलेज में हुआ करती थीं लेकिन फिल्मों में आने के बाद अमीषा और नेस का साथ छूट गया और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गये, उनके करीबियों के मुताबिक उन दिनों नेस, अमीषा के साथ घूमते-फिरते दिखते थे।

नरगिस फाखरी-नेस वाडिया
रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी के बारे में भी खबर थी कि नेस उन पर फिदा थे लेकिन दोनों ने खुलकर कभी भी अपने रिश्तों को स्वीकारा नहीं हालांकि कई पार्टियों में दोनों को साथ देखा गया।

लारा दत्ता-नेस वाडिया
हिरोईन बनने से पहले पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी लारा दत्ता भी नेस के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन फिल्मों में काम मिलने के बाद दोनों अलग हो गये।

मनीषा कोइराला-नेस वाडिया
नेपाली बाला मनीषा कोईराला संग भी नेस वाडिया अच्छा-खासा वक्त बिता चुके हैं। हालांकि मनीषा की शराब पीने की लत की वजह से वो और नेस अलग हो गये थे।

प्रीति जिंटा- नेस वाडिया
डिंपल गर्ल प्रीति के साथ नेस पूरे पांच साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन अज्ञात कारणों की वजह से साल 2009 में दोनों अलग हो गये।

आयशा थापर- नेस वाडिया
कहा जा रहा है कि इन दिनों नेस वाडिया मशहूर बिजनेसमैन विक्रम थापर की तलाकशुदा बेटी आयशा थापर को डेट कर रहे हैं। आयशा के बारे में कहा जाता है कि वो काफी ग्लैमरस और हॉट हैं। कहा तो यह भी जा रहा की प्रीति-नेस के ब्रेकअप का कारण आयशा थापर ही थीं लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई ये किसी को पता नहीं।

नेस वाडिया ने अपने ड्राईवर को जमकर पीटा और दी गालियां!
एक बार फिर से उद्योगपति नेस वाडिया निगेटिव कारणों के कारण सुर्खियों में हैं। वाडिया पर उनके ड्राईवर के साथ मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगा है। जिसके चलते उनके खिलाफ ड्राइवर से र्दुव्यवहार और प्रताड़ना के आरोप में पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications