सप्‍ताह की बेहतरीन तस्‍वीरें जो बनीं सुर्खियां

नई दिल्‍ली। इस सप्‍ताह की सबसे तीन सबसे बड़ी खबरें रहीं मुजफ्फरनगर में दंगे की आग के बाद का मंजर, दिल्‍ली गैंगरेप का ऐतिहासिक फैसला और भारतीय जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार चुना जाना।

ऐसे में तमाम खबरें आयीं, जो आयीं और चली गईं, लेकिन कई घटनाएं और कार्यक्रम ऐसे हुए, जिन्‍हें कैमरे में कैद किया गया। उनमें सबसे ज्‍यादा चर्चा में आये देश भर में हुए गणेश उत्‍सव।

महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से लेकर उत्‍तर प्रदेश, बिहार और मध्‍य प्रदेश में गणपति बप्‍पा के नारे लगते सुनायी दिये। सुंदर मूर्तियों के रूप में सजे गणपति ने लोगों पर अपना आशीर्वाद बरसाया, जो अभी भी जारी है।

जगह जगह गणेश उत्‍सवों में फिल्‍मी सितारों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया, जिनमें पुणे का गणपति महोत्‍सव सबसे अहम रहा। तो आइये एक नजर डालते हैं सप्‍ताह की बेहतरीन तस्‍वीरों पर।

मिस इंडिया नवनीत ढिल्‍लन

मिस इंडिया नवनीत ढिल्‍लन

मिस इंडिया वर्ल्‍ड नवनीत ढिल्‍लन इंडोनेशिया गईं, जहां पर उन्‍होंने एक मंदिर की यात्रा की। रविवार 15 सितंबर को यहां पर मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता शुरू हो रही है।

टर्की में संघर्ष

टर्की में संघर्ष

टर्की में पुलिस और लोगों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें गोला-बारूद चले।

जेट विमान

जेट विमान

स्विस एयरफोर्स ने जेट विमान का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

गणपति बप्‍पा

गणपति बप्‍पा

बेंगलुरु की उलसूर लेक में गणपति बप्‍पा का मूर्ति विसर्जन किया गया।

मुजफ्फरनगर दंगे

मुजफ्फरनगर दंगे

सांप्रदायिक हिंसा को नियंत्रित करने के लिये पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई।

थम गई हिंसा

थम गई हिंसा

सांप्रदायिक हिंसा थमने के बाद पुलिस ने पूरे शहर को अपने कब्‍जे में ले लिया।

सांप्रदायिक हिंसा

सांप्रदायिक हिंसा

पुलिस के जवान लगातार मुजफ्फरनगर में तैनात हैं, ताकि फिर से हिंसा न भड़के।

ओणम की तैयारी

ओणम की तैयारी

कोयंबटूर में ओणम त्‍योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

सूरत में गणपति का स्‍वागत

सूरत में गणपति का स्‍वागत

यहां पर गणपति बप्‍पा के स्‍वागत में ढोल नगाड़े बजाये गये।

श्रीनगर में प्रदर्शन

श्रीनगर में प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों ने श्रीनगर में प्रदर्शन किया।

गणपति के दरबार में रितिक

गणपति के दरबार में रितिक

मुंबई में गणपति के दरबार में रितिक रौशन पहुंचे।

बप्‍पा के दरबार में शिल्‍पा

बप्‍पा के दरबार में शिल्‍पा

बप्‍पा के दरबार में शिल्‍पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं।

सीरिया हिंसा का विरोध

सीरिया हिंसा का विरोध

पुरी में सैंड आर्टिस्‍ट सुदर्शन पटनायक ने सीरिया हिंसा का विरोध किया।

कर्फ्यू में ढील

कर्फ्यू में ढील

कर्फ्यू में ढील के बाद मुजफ्फरनगर में आरएएफ को कुछ इस तरह धन्‍यवाद देते बच्‍चे।

इटावा में हिंसा

इटावा में हिंसा

इटावा में हिंसा के दौरान भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

यामी गौतम

यामी गौतम

कोलकाता में फैशन शो में यामी गौतम।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा

टोरंटो में अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के दौरान परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्‍म का प्रोमोशन करते हुए।

कोयंबटूर में गणपति

कोयंबटूर में गणपति

कोयंबटूर में गणेश उत्‍सव धूमधाम से मनाया गया।

जलंधर में दुर्घटना

जलंधर में दुर्घटना

जलंधर में रेल दुर्घटना में एक कार सीधे मेमू ट्रेन से टकरा गई।

उदयपुर में राहुल का उदय

उदयपुर में राहुल का उदय

राहुल गांधी ने उदयपुर में रैली को संबोधित किया। उनके साथ मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

खुल गये कपाट

खुल गये कपाट

केदारनाथ के कपाट एक बार फिर पूजा के लिये खुल गये हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कार्यक्रम

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कार्यक्रम

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री गुलाम नबी आजाद।

रितिक माधुरी

रितिक माधुरी

झलक दिखलाजा में रितिक रौशन ने माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया।

बीच पर बच्‍चे

बीच पर बच्‍चे

चेन्‍नई के मरीना बीच पर क्रिकेट खेलते बच्‍चे।

दुर्घटना

दुर्घटना

ब्रूमफील्‍ड में बाढ़ में बह गये दो वाहन कुछ ऐसे टकराये।

जयपुर मेट्रो का ट्रायल

जयपुर मेट्रो का ट्रायल

जयपुर में जल्‍द ही मेट्रो सेवाएं शुरू होने वाली हैं, जिसका ट्रायल इस हफ्ते हुआ।

जैम्‍बोआंगा में संघर्ष

जैम्‍बोआंगा में संघर्ष

आर्मी और आम जनता के बीच जैम्‍बोआंगा में संघर्ष।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी

पुणे के गणपति महोत्‍सव में हेमा मालिनी ने नृत्‍य प्रस्‍तुत किया।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी

पुणे के गणपति महोत्‍सव में हेमा मालिनी ने नृत्‍य प्रस्‍तुत किया।

उर्मिला माटोंडकर

उर्मिला माटोंडकर

पुणे के गणपति महोत्‍सव में उर्मिला माटोंडकर ने नृत्‍य प्रस्‍तुत किया।

गणपति महोत्‍सव

गणपति महोत्‍सव

पुणे के गणपति महोत्‍सव में कई अभिनेत्रयों ने नृत्‍य प्रस्‍तुत किये।

ईशा कोपिकर

ईशा कोपिकर

पुणे के गणपति महोत्‍सव में ईशा कोपिकर ने नृत्‍य प्रस्‍तुत किया।

दामिनी के दोषियों को सजा

दामिनी के दोषियों को सजा

दामिनी के दोषियों को सजा के बाद अहमदाबाद में ऐसे खुशियां मनाई गईं।

मोदी की ताजपोशी

मोदी की ताजपोशी

मोदी को पीएम कैंडिडेट घोषित किया गया, तो मोदी ने मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लिया।

कोयंबटूर में गणपति

कोयंबटूर में गणपति

कोयंबटूर में गणपति बप्‍पा की सवारी निकाली गई।

मोदी के समर्थक

मोदी के समर्थक

लखनऊ में मोदी के समर्थक जश्‍न में डूब गये।

मोदी के मुस्लिम समर्थक

मोदी के मुस्लिम समर्थक

मोदी के मुस्लिम समर्थकों ने खुशियां मनायीं।

मोदी के सपोर्टर

मोदी के सपोर्टर

अहमदाबाद में मोदी के समर्थकों ने खुशियां मनायीं।

पटना में संघर्ष

पटना में संघर्ष

पटना में आम जनता और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ।

पटना में संघर्ष

पटना में संघर्ष

पटना में आम जनता और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ।

स्‍कूल में फैंसी ड्रेस

स्‍कूल में फैंसी ड्रेस

मथुरा के स्‍कूल में फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। बच्चियों ने राधा का रूप धरा।

नई आर्मी ऑफीसर्स

नई आर्मी ऑफीसर्स

शनिवार को चेन्‍नई में लेडी आर्मी ऑफीसर्स पासिंग आउट परेड में खुशी से झूम उठीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+