Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICS: तूफान हुदहुद के बाद तबाही का मंजर

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अपना भयावह रूप दिखाने के बाद हुदहुद तूफान अब शांत दिख रहा है। चक्रवात हुदहुद ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों को अपनी चपेट में लिया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई , जबकि कई लोग घायल हो गए। हालांकि हवा की रफ्तार अब धीमी हो गई है। इसकी रफ्तार करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, लेकिन ओडिशा और आंध्र के तटीय इलाकों में हुदहुद ने जबरदस्त तबाही मचाई है।

वहीं, राज्य सरकार ने पूरे जोर-शोर से राहत कार्य और पुर्णनिर्माण का कार्य चालू रखा है। नौसेना ने राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन लहर चला रखा है जबकि एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन भी राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

स्लाइडर में देखिए, तूफान हुदहुद के बाद तबाही का भयानक मंजर:

हुदहुद ने मचायी तबाही

हुदहुद ने मचायी तबाही

चक्रवात हुदहुद ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।

तबाही का मंजर

तबाही का मंजर

तूफान की वजह से आंध्र-ओडिशा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

तटीय इलाकों का मंजर

तटीय इलाकों का मंजर

भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल है।

तूफान हुदहुद

तूफान हुदहुद

चक्रवात हुदहुद ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों को अपनी चपेट में लिया था।

कई सेवाएं ठप

कई सेवाएं ठप

हुदहुद से आंध्र, ओडिशा में भारी तबाही, बिजली, संचार और रेल सेवा ठप।

बाद का मंजर

बाद का मंजर

हुदहुद तूफान का असर धीरे-धीरे सभी राज्यों में कम हो रहा है।

कम हुई रफ्तार

कम हुई रफ्तार

इसकी रफ्तार करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है।

सड़कों पर गिरे पेड़

सड़कों पर गिरे पेड़

तेज हवा और भारी बारिश की वजह से कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुई।

विशाखापट्टनम में हालात खराब

विशाखापट्टनम में हालात खराब

विशाखापट्टनम में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कई मकानों और मॉल को काफी नुकसान पहुंचा है।

लाखों लोगों पर असर

लाखों लोगों पर असर

तबाही की बात है तो इसका असर लाखों लोगों पर पड़ा है।

बिजली ठप

बिजली ठप

विशाखापट्टनम के अधिकांश इलाकों में बिजली और फोन लाइन पूरी तरह से ठप है।

आ सकती है बाढ़

आ सकती है बाढ़

गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने स्पष्ट कहा है कि ओडिशा के कई क्षेत्रों में सोमवार बाद बाढ़ आ सकती है।

तेज हवाएं बनी बाधा

तेज हवाएं बनी बाधा

विशाखापट्टनम में तेज़ हवाओं की वजह से कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए।

तटों की हालत बुरी

तटों की हालत बुरी

तूफान के बाद समुद्री तटों की सूरत काफी बिगड़ गई है।

हुदहुद ने मचायी तबाही

हुदहुद ने मचायी तबाही

आंध्र प्रदेश में जब हुदहुद ने दस्तक दी तब भयानक मंजर देखने को मिला।

हुदहुद की तस्वीरें

हुदहुद की तस्वीरें

हुदहुद की वजह से समुंद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं।

घरों में घुसा पानी

घरों में घुसा पानी

समुद्र का ही नहीं बल्कि‍ बारिश का पानी भी घरों के अंदर घुस गया।

लोगों को बचाया गया

लोगों को बचाया गया

पहले से इंतजाम कर सरकार ने 50 हजार लोगों की जानें बचायी हैं।

बिजली और फोन ठप

बिजली और फोन ठप

अधिकांश इलाकों में बिजली और फोन लाइन पूरी तरह से ठप है।

राष्ट्रीय आपदा

राष्ट्रीय आपदा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज केंद्र से कहा कि राज्य के तटीय क्षेत्र में आए भीषण चक्रवाती तूफान हुदहुद को राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए।

राहत कार्य

राहत कार्य

इसके साथ ही उन्होंने दो हजार करोड़ रुपये का तदर्थ राहत पैकेज दिए जाने की भी मांग की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+