Pakistan Cricket: पाकिस्तान जाने से कतराती थीं विदेशी क्रिकेट टीमें, क्या बदल गए हैं हालत?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने बीते दिनों कहा कि जबतक बीसीसीआई (BCCI) भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने पर सहमत नहीं हो जाती, तबतक पाकिस्तान को भी अपनी टीम भारत नहीं भेजनी चाहिए।
मियांदाद ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम साल 2012 और 2016 में भारत के दौरे कर चुकी हैं और अब पाकिस्तान आने की बारी भारतीय क्रिकेट टीम की है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान इस बार के एशिया कप के 'हाइब्रिड मॉडल' की मेजबानी करने जा रहा है। इस मॉडल के मुताबिक टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच पाकिस्तान में और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। इसके अतिरिक्त, आईसीसी (ICC) ने आगामी क्रिकेट विश्वकप मैच खेलने का जो शेड्यूल तैयार किया है, उसके मुताबिक 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान का मुकाबला भारत से होगा। यही बात जावेद मियांदाद को खटक रही है।
2008 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं गयी
साल 2008 में अंतिम बार भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान गयी थी। दरअसल इसी साल मुंबई में हुए पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान को लम्बे समय तक एशिया कप की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला।
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज अंतिम बार 2012-13 में खेली गई थी। तब पाकिस्तानी टीम ने ही भारत का दौरा किया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं हुई है। हालांकि, साल 2011 में क्रिकेट विश्वकप भारत सहित श्रीलंका और बांग्लादेश ने मिलकर होस्ट किया था। तब पाकिस्तानी टीम भारत आई थी। इसके बाद 2016 का टी-20 विश्वकप भारत में हुआ था। तब भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम यहां खेलने आई थी।
दरअसल, पाकिस्तान में कई देशों की क्रिकेट टीमों पर आतंकी हमले हो चुके हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान के मौजूदा संबंधों को देखते हुए ऐसे हमलों की संभावना अधिक बढ़ जाती है। जबकि पाकिस्तान सरकार हमेशा खिलाड़ियों को पुख्ता सुरक्षा देने में नाकामयाब रही है। इसलिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों ने भी पाकिस्तान जाकर खेलने से कई बार ऐतराज जताया है।
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला
3 मार्च 2009 को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेलने के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाए 12 आतंकियों ने श्रीलंकाई टीम की बस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, थिलन समरवीरा और थरंगा परानाविताना सहित छह खिलाड़ी घायल हो गये थे। इस हमले में छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो आतंकवादी भी मारे गए थे।
इस हमले के बाद घायल श्रीलंकाई खिलाड़ियों को इलाज के लिए फ्लाइट से कोलंबो ले जाया गया और श्रीलंकाई टीम का यह दौरा रद्द हो गया। इस घटना के बाद लगभग दस सालों तक किसी भी बड़ी क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और दिसंबर 2019 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान में मैच खेलकर इस सिलसिले की फिर शुरुआत की।
आतंकी हमलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने किया पाकिस्तान दौरा रद्द
11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अलकायदा के आतंकियों ने हमला किया था। इन आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए थे। इसे देखते हुए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों ने भी पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया। साल 2002 में फिर से न्यूजीलैंड की टीम क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान गयी। लेकिन जिस होटल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रूके थे, उसके बाहर एक भीषण बम विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की जान चली गयी। हालांकि, किसी भी खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम लंबे समय तक पाकिस्तान के दौरे को टालती रही।
आखिरकार, सितंबर 2021 में न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरे के दौरान तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। लेकिन, पहले ही मैच के कुछ ही मिनटों पहले न्यूजीलैंड की सरकार ने खिलाड़ियों पर मंडरा रहे आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए उन्हें वापस बुला लिया। इसके बाद 2022-23 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था।
इंग्लैंड की टीम ने भी किया पाकिस्तान दौरा रद्द
इंग्लैंड ने साल 2005 में अंतिम बार पाकिस्तान की जमीन पर टेस्ट क्रिकेट खेला था। लेकिन, उसके बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। 16 सालों के बाद अक्टूबर 2021 में इंग्लैंड की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने का कार्यक्रम तय हुआ। बाद में, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने खिलाड़ियों का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया। हालांकि, सितंबर 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था।
लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम भी नहीं गयी पाकिस्तान
दिसंबर 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। आतंकियों के बढ़ते मंसूबों को देखते हुए मार्च 2008 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद, कई क्रिकेट टीमों ने ऐसा ही रूख अपनाया। बाद में आईसीसी ने कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए हालात ठीक नहीं है।
साल 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा कभी नहीं किया था। हालांकि, 24 साल के बाद मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर गयी और मैच के पहले ही दिन पेशावर की एक मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट हो गया। जिसमें 60 से ज्यादा लोग मारे गये थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान दौरे से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान का दौरा पूरा किया।
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी छीनी गई पाकिस्तान से
साल 2008 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी। मगर कई देशों की क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान जाने से साफ़ मना कर दिया। जिसके बाद पहले तो चैंपियंस ट्रॉफी को 2009 तक के लिए टाल दिया गया और फिर पाकिस्तान से इसकी मेजबानी भी छीन ली गयी। उस साल चैंपियंस ट्रॉफी साउथ अफ्रीका में आयोजित की गयी थी।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश भी कर चुके हैं आने से मना
साल 2008 में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। इसके बाद यह सीरिज यूएई में आयोजित की गयी। फिर 2016 में भी वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान नहीं गयी और यूएई में सभी मैच हुए। साल 2018 में सिर्फ तीन टी-20 मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान का दौरा किया था।
साल 2019 में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान आकर टी-20 मैच खेलने को तैयार थी। जबकि पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड का दवाब था कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच भी होने चाहिए। मगर बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए मना कर दिया। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह अपनी टीम को पाकिस्तान ज्यादा दिनों के लिए नहीं भेंजेंगे। हालांकि, पाकिस्तान के भारी दवाब के चलते बांग्लादेश ने तीन टी-20 मैचों के अलावा एक टेस्ट मैच पाकिस्तान में खेला था।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications